{"_id":"6297d13e714e5066ae7ab324","slug":"hotel-shut-in-covid-started-gold-smuglling-bareilly-news-bly4868810143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने होटल बंद कराया तो शुरू कर दी सोने की तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने होटल बंद कराया तो शुरू कर दी सोने की तस्करी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एयरपोर्ट पर सोने के पाउडर की तस्करी करते पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया है। आयकर विभाग फिलहाल उनसे पूछताछ कर रहा है। इस बीच आरोपियों ने बताया है कि वे दोनों रामपुर में होटल चलाते थे जो कोरोनाकाल में बंद हो गया। इसके बाद उन्होंने मुंबई में रह रहे अपनी बुआ के बेटे आसिम के कहने पर सोने की तस्करी में हाथ डाला।
एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मियों ने मंगलवार को टांडा (रामपुर) के मोहल्ला हाजीपुरा के जुनैद और मोहल्ला राहूपुरा के आमिर सुहेल को जूतों की सोल में छिपाए गए चार सौ ग्राम सोने के पाउडर के साथ पकड़कर इज्जतनगर पुलिस के सुपुर्द किया था। दोनों मुंबई की फ्लाइट में बैठे थे लेकिन अचानक उतरकर लौटने लगे, इसी कारण शक के घेरे में आ गए। इज्जतनगर पुलिस ने उनसे देर रात तक पूछताछ की थी।
जुनैद और आमिर ने पुलिस को बताया कि मुंबई में रहने वाला उनकी बुआ का बेटा आसिम दुबई में नाई का काम करता है। आसिम ही दुबई से सोने का पाउडर लेकर आया था जिसे वे दोनों मुंबई ले जा रहे थे। बताया, आसिम लंबे समय से तस्करी कर रहा है। वे दोनों रामपुर में होटल चलाते थे। कोरोनाकाल में होटल बंद हो गया जिसके बाद आसिम ने उन्हें सोने की तस्करी का सुझाव दिया। वे पहली बार सप्लाई ले जा रहे थे। उनका इरादा पैसे कमाकर मुंबई में होटल खोलने का था। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन की भी जांच की है। इसमें कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
शुद्ध सोना नहीं
जांच में यह भी पता चला कि बरामद पाउडर शुद्ध सोना नहीं है और वह गहने बनाने के इस्तेमाल में लाया जाता है। इस पाउडर को तस्कर असली सोना चूर्ण बताकर खपाते थे। पुलिस का मानना है कि सोने की स्मगलिंग का पूरा नेटवर्क काम कर रहा था। कस्टम ड्यूटी की चोरी का मामला होने के कारण पुलिस ने इसे आयकर विभाग के हवाले कर दिया है। आगे की कार्रवाई अब आयकर विभाग ही करेगा।
मामला कस्टम से जुड़ा है इसलिए दोनों आरोपियों को आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। अब मामले में आगे की कार्रवाई आयकर विभाग ही करेगा। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी