{"_id":"59c9674a4f1c1bd9538b467f","slug":"hosts-in-cross-country-hosts","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रास कंट्री में मेजबान लड़खड़ाए, मेहमान छाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रास कंट्री में मेजबान लड़खड़ाए, मेहमान छाए
बरेली।
Updated Tue, 26 Sep 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सोमवार को आयोजित क्रास कंट्री रेस में मेजबान एथलीटों ने निराश किया। बरेली और मुरादाबाद मंडल के 512 में सिर्फ 19 कॉलेजों की टीम शामिल हुई जिसमें बाजी मुरादाबाद और जोया के खिलाड़ियों ने मारी। ब्वॉयज की 12.5 किमी दौड़ में केजीके कॉलेज मुरादाबाद के संदीप ने 41.25 मिनट में दौड़ पूरी करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। गर्ल्स की 5.5 किमी दौड़ में अब्दुल रज्जाक कॉलेज जोया की उजाला ने 25 मिनट में दौड़ पूरी करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
इससे पहले दौड़ को विश्वविद्यालय के डोहरा रोड से कुलसचिव एके अरविंद और क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर एके जेटली के हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गर्ल्स में 21 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और ब्वॉयज में 63 खिलाड़ियों ने ही हिस्सा लिया। ब्वॉयज में दूसरे स्थान पर एसएम कॉलेज चंदौसी के धर्मेंद्र (41.25 मिनट) और तीसरे स्थान पर खुसरो डिग्री कॉलेज बरेली के धर्मपाल (42.05 मिनट) रहे। गर्ल्स में दूसरे स्थान पर जेएसएच कॉलेज अमरोहा की मधु (29.9 मिनट) और तीसरे स्थान पर कन्या महाविद्यालय भूड़ बरेली की अंजली लाल (31.45 मिनट) रहीं। ब्वॉयज में चौथे स्थान पर देवता कॉलेज मोरना के शशि कुमार, पांचवें स्थान पर एसएमसी चंदौसी के रोहित कुमार यादव, छठे स्थान पर इसी कॉलेज के करन चौधरी, जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर के भूपेंद्र कुमार सातवें, विजडम मुरादाबाद के विपिन कुमार आठवें, आरबीए गजरौला के सतेंद्र नौवें और हिंदू कॉलेज मुरादाबाद के नितिन दसवें स्थान पर आए। गर्ल्स कॉलेजों में चौथे स्थान पर रोशन डिग्री कॉलेज सम्भल की ज्योति पाल, पांचवें स्थान पर केजीके मुरादाबाद की प्रीति चौधरी, छठे पर एसएम कॉलेज चंदौसी की सुधा, सातवें पर एनकेबीएमजी चंदौसी की रेशम और आठवें स्थान पर इसी कॉलेज की अंजलि रहीं। इन खिलाड़ियों का मंगलवार को विश्वविद्यालय कैंपस में फिजिकल टेस्ट होगा उसके बाद यूनिवर्सिटी टीम में इनका चुनाव किया जाएगा। बता दें कि बरेली से सिर्फ चार कॉलेज ही इस प्रतियोगिता में शामिल हुए थे।