फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hospital under fire for carrying out abortion of Kolkata girlHospital under fire for carrying out abortion of Kolkata girl

Bareilly News: कोलकाता की युवती का गर्भपात कराने में अस्पताल निशाने पर

Sun, 27 Jul 2025 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Hospital under fire for carrying out abortion of Kolkata girlHospital under fire for carrying out abortion of Kolkata girl
बहेड़ी। कोलकाता की युवती का धर्मांतरण कराने के मामले में अब अस्पताल भी कार्रवाई की जद में आ गया है। पीड़िता के बयान के बाद पुलिस अस्पताल संचालक से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


कोलकाता की युवती की बहेड़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी बख्तावर से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। बाद में दोनों में प्यार हो गया। बख्तावर ने अपना नाम बबलू बताकर शादी कर ली और उसे गांव ले आया। जब युवती को असलियत का पता चला तो उसने विरोध किया। इस पर उसे कमरे में बंद कर यातनाएं दी गईं। आरोप है कि युवती को जबरन मांस खिलाया गया। गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि बख्तावर ने युवती को होटलों में ले जाकर दोस्तों को परोसना शुरू कर दिया। किसी तरह युवती उसके चंगुल से छूटकर रुद्रपुर में अपने परिचित के पास पहुंची। फिर उसने बहेड़ी थाने जाकर बख्तावर, उसकी मां और उसके भाई के खिलाफ धर्मांतरण, मांस खिलाने, गर्भपात कराने का मुकदमा दर्ज कराया। मामले की सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो झोलाछापों ने कराया था गर्भपात

युवती ने पुलिस को बताया कि जिस अस्पताल में उसका गर्भपात कराया गया था, वह अपंजीकृत है। अस्पताल संचालक के कहने पर दो झोलाछापों ने उसका गर्भपात किया था। अब अस्पताल संचालक मामले को दबाने में जुट गया है। संवाद

--
इस प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। जो लोग भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई होगी। - संजय तोमर, इंस्पेक्टर बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed