फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hospital staff and relatives clashed for the treatment of the injured youth

Bareilly News: घायल युवक के इलाज के लिए भिड़े अस्पताल कर्मचारी और तीमारदार

Fri, 14 Mar 2025 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Hospital staff and relatives clashed for the treatment of the injured youth
बरेली। दुर्घटना में घायल युवक के इलाज को लेकर अस्पताल कर्मचारी और तीमारदार भिड़ गए। मरीज के तीमारदारों ने जबरन अस्पताल में भर्ती करने का आरोप लगाया वहीं अस्पताल वालों ने मारपीट, तोड़फोड़ करने और आगजनी का आरोप लगाया। दोनों ओर से इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन




मिनी बाइपास स्थित राधिका अस्पताल के प्रबंधक शिव गंगवार ने पुलिस को बताया कि 11 मार्च को एक घायल मरीज आया था। मरीज के परिजन एंबुलेंस से उसे ले गए। आरोप लगाया कि तीमारदार योगेश और मोहित ने अभद्रता, तोड़फोड़ और आगजनी की। उनके कर्मचारी सुरेंद्र गिरि और सुंदर की पिटाई कर दी। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हो गई है।
विज्ञापन


वहीं तीमारदार योगेश ने रिपोर्ट कराई है कि उनका भाई दुर्घटना में घायल हो गया था। राधिका अस्पताल के कर्मचारी जबरन भाई को उठाकर ले गए। जब भाई को लेने गए तो डॉक्टर प्रतीक गंगवार ने उनसे मारपीट की। उन लोगों ने भागने का प्रयास किया तो अस्पताल कर्मचारी देवेंद्र, सुंदरलाल, मोबिन, सुमित, सुरेंद्र गिरि, अभिजीत ने दौड़ाकर पीटा। मोबाइल और जरूरी कागज छीन लिए। दोनों तरफ से मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed