{"_id":"665667881d0df041f704ff17","slug":"hospital-restaurant-will-be-audited-for-fire-safety-bareilly-news-c-4-bly1015-410028-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अग्निकांड से बचाव के लिए अस्पताल-रेस्टोरेंट का होगा ऑडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अग्निकांड से बचाव के लिए अस्पताल-रेस्टोरेंट का होगा ऑडिट
विज्ञापन
बरेली। दिल्ली और राजकोट जैसे अग्निकांड से बचाव के लिए जिले में फायर ऑडिट होगा। जिलाधिकारी ने रेस्टोरेंट, अस्पताल, नर्सिंग होम, गेमिंग जोन, बैंक्वेट हाॅल, हाई राइज बिल्डिंग, अपार्टमेंटस) आदि की ऑडिट रिपोर्ट छह जून की शाम तक तलब की है।
जारी आदेश के मुताबिक अग्निकांड के बचाव और अग्निशमन की सभी व्यवस्थाओं की पड़ताल की जाएगी। फायर ऑडिट, इवैकुएशन ड्रिल और अग्नि सुरक्षा के उपायों की जांच के बाद वहां पर सुधारात्मक कार्रवाई कराने के भी निर्देश दिए हैं। कॉलोनियों में बनाई गईं आवासीय समितियों से भी संपर्क कर हर घर में आग से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए कहा है। विद्युत सुरक्षा उपकरणों/केबल का इलेक्ट्रिकल ऑडिट भी कराया जाएगा। विद्युत लोड के अनुसार उपकरण/केबल लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
ऑडिट में मिली खामियों को संचालकों द्वारा दूर कराने के निर्देश दिए हैं। जांच और उसपर की गई प्रभावी कार्रवाई की बिंदुवार रिपोर्ट मंगलवार शाम छह बजे तक उपलब्ध कराने के लिए कहा है।