फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hookah bar running in Sakoon restaurant two arrested including owner in Bareilly

Police Raid: रेस्टोरेंट में आते थे छात्र-छात्राएं, पुलिस ने मारा छापा तो हुआ यह खुलासा, मालिक समेत दो गिरफ्तार

Mon, 03 Apr 2023 11:20 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 03 Apr 2023 11:20 AM IST
सार

सुकून रेस्टोरेंट में काफी समय से हुक्का बार चल रहा था। एकांत में होने के कारण अक्सर कॉलेज और स्कूल के छात्र-छात्राएं यहां हुक्का पीने जाते थे। पुलिस ने रविवार को छापा मारा तो रेस्टोरेंट में हुक्का बार चलता मिला। 

विज्ञापन
Hookah bar running in Sakoon restaurant two arrested including owner in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को सुकून रेस्टोरेंट पर छापा मारा। यहां हुक्का बार चलता मिला। पुलिस ने मौके से हुक्का, तंबाकू आदि बरामद करते हुए रेस्टोरेंट के मालिक समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


इज्जतनगर इलाके के बड़ा बाईपास पर कुम्हरा गांव के जंगल के पास सुकून रेस्टोरेंट में खुलेआम हुक्का पिया जा रहा था। इज्जतनगर पुलिस वहां पहुंची तो एक युवक सोफे पर बैठकर हुक्का पी रहा था, जबकि दूसरा युवक हुक्का परोस रहा था। 

विज्ञापन

दो युवकों को किया गिरफ्तार 

पूछताछ में हुक्का पी रहे युवक ने अपना नाम नाजिम निवासी स्वालेनगर और परोसने वाले ने अपना नाम अमन भांवरी निवासी चाणक्यपुरी बताया। रेस्टोरेंट का मालिक अमन भांवरी हुक्का बार का लाइसेंस नहीं दिखा सका। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। युवकों के पास से पुलिस ने दो मोबाइल, एक हजार रुपये, कई प्रकार की नशीली तंबाकू व एक हुक्का बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हुक्का बार में आते थे छात्र-छात्राएं 

सुकून रेस्टोरेंट में काफी समय से हुक्का बार चल रहा था। एकांत में होने के कारण अक्सर कॉलेज और स्कूल के छात्र-छात्राएं यहां हुक्का पीने जाते थे। बड़ा बाईपास स्थित कई ढाबों और रेस्टोरेंट में हुक्का सहित अन्य नशीले पदार्थ भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अक्सर ऐसे रेस्टोरेंट और ढाबों पर युवाओं की भीड़ जुटी रहती है।

थाना इज्जतनगर के इंस्पेक्टर क्राइम राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापा मारकर कार्रवाई की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed