Bareilly: हनी ट्रैप गैंग चलाने वाले दरोगा और सिपाही हुए भूमिगत, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
बरेली में हनी ट्रैप गैंग ने फंसाकर एक उद्यमी को फंसाकर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया था। इस मामले में पीड़ित ने दरोगा, सिपाही समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद एसएसपी ने दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में हनी ट्रैप के जरिये उद्यमी को फंसाने के मामले में नामजद दरोगा और सिपाही समेत पांचों आरोपी भूमिगत हो गए हैं। किला थाना पुलिस की चार सदस्यीय टीम इनकी तलाश में जुट गई है। परिजनों की धरपकड़ कर आरोपियों पर दबाव बनाया जा रहा है।
परसाखेड़ा में बेकरी व रस फैक्टरी चलाने वाले रामपुर के शहजादनगर निवासी उद्यमी को तीन दिन पहले हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की गई थी। किला चौकी पर ढाई लाख रुपये में सौदे के बाद पीड़ित ने चुपके से यूपी 112 को कॉल कर दी थी। एसएसपी के हस्तक्षेप से मामले में कार्रवाई हो सकी।
ये आरोपी हैं नामजद
पीड़ित की ओर से किला थाने में निवर्तमान चौकी प्रभारी सौरभ कुमार, सिपाही कौलेंद्र, बारादरी निवासी युवती सानिया, फर्जी पत्रकार धौराटांडा निवासी नावेद, लीची बाग के चांद अल्वी और सीबीगंज निवासी गुलाम साबिर आजाद के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट लिखी गई थी। दरोगा व सिपाही को एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने निलंबित कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक गुलाम साबिर घटना के बाद पुलिस की पकड़ में था, लेकिन वह बहाने से निकल गया। दरोगा और सिपाही गिरफ्तारी से बेपरवाह थाने में घूम रहे थे। अमर उजाला ने आइना दिखाया तो किला पुलिस हरकत में आई। अब आरोपी दरोगा और सिपाही भी भूमिगत हो गए हैं।
Bareilly: मंदिर में प्रेम विवाह करने वाली सोनम सिद्दीकी के मामले में नया मोड़, मुश्किल में पति और ससुरालवाले
किला थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि थाने के एसएसआई राजकुमार सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम बनाई गई है। ये सभी संभावित जगह दबिश दे रही है। आरोपियों के परिजनों और रिश्तेदारों को चेतावनी दी गई है कि उन्हें शरण दी या मदद की तो कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पुलिसकर्मियों की भी तलाश जारी है।