{"_id":"65def56cacc5f5a5c60d3aab","slug":"new-twist-in-case-of-sonam-siddiqui-who-had-love-marriage-in-the-temple-2024-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: मंदिर में प्रेम विवाह करने वाली सोनम सिद्दीकी के मामले में नया मोड़, मुश्किल में पति और ससुरालवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: मंदिर में प्रेम विवाह करने वाली सोनम सिद्दीकी के मामले में नया मोड़, मुश्किल में पति और ससुरालवाले
Wed, 28 Feb 2024 03:10 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:10 PM IST
सार
Bareilly News: सोनम सिद्दीकी ने अपने प्रेमी विष्णु मौर्य से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह किया था। इससे पहले सोनम ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम लक्ष्मी रख लिया। अब सोनम की मां ने उसके पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सोनम और विष्णु मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के थाना देवरनियां क्षेत्र में बीते दिनों सोनम सिद्दीकी नाम की युवती ने लक्ष्मी बनकर प्रेमी से विवाह किया था। प्रेमी युगल के फोटो और वीडियो भी सामने आए थे। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। सोनम सिद्दीकी की मां ने उसके पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सोनम को बरामद कर लिया है। उसका पति फरार हो गया है।
विज्ञापन
सोनम की मां ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 24 जनवरी को वह दवाई लेने गई थी, जब वह घर वापस आई तो सोनम घर पर नहीं थी। जानकारी पर पता चला कि विष्णु मौर्य उसे अपने साथ ले गया है। आरोप है कि लड़की की मां जब विष्णु के घर गई तो उसके घर वालों ने धमकाते हुए उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने विष्णु मौर्य, चुरीमल मौर्य, प्रकाश मौर्य, पूरन देवी, निधि मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Bareilly News: यूपी बोर्ड परीक्षा में हिजाब पहनकर पहुंचीं छात्राओं को रोका, मुस्लिम संगठनों ने जताया विरोध
विज्ञापन
पुलिस ने सोनम को थाना क्षेत्र के गांव कठर्रा से बरामद कर लिया। पुलिस को देखकर उसका पति विष्णु फरार हो गया। पुलिस ने मंगलवार को सोनम को न्यायालय में पेश किया और उनके बयान कराए। देवरनियां इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि लड़की बालिग है। उसकी मां ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लड़की को बरामद कर न्यायालय में पेश किया गया है। अभी फैसला आना बाकी है।
प्रेम विवाह के फोटो-वीडियो हुए थे वायरल
सोनम सिद्दीकी और विष्णु मौर्य के विवाह के फोटो और वीडियो 25 फरवरी को सामने आए थे। वीडियो में प्रेमी युगल मंदिर में शादी करते दिख रहे हैं। विवाह के बाद सोनम ने बताया था कि उन्हें तीन तलाक और हलाला का डर सताता था। इसलिए उन्होंने हिंदू धर्म अपनाकर प्रेमी से शादी करने का निर्णय लिया था। सोनम सिद्दीकी ने अपना नाम भी बदलकर लक्ष्मी कर लिया।
सोनम सिद्दीकी और विष्णु मौर्य के विवाह के फोटो और वीडियो 25 फरवरी को सामने आए थे। वीडियो में प्रेमी युगल मंदिर में शादी करते दिख रहे हैं। विवाह के बाद सोनम ने बताया था कि उन्हें तीन तलाक और हलाला का डर सताता था। इसलिए उन्होंने हिंदू धर्म अपनाकर प्रेमी से शादी करने का निर्णय लिया था। सोनम सिद्दीकी ने अपना नाम भी बदलकर लक्ष्मी कर लिया।