फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Homestay policy stuck in rules, not a single application in three years

Bareilly News: नियमों के फेर में फंसी होम स्टे नीति, तीन साल में एक भी आवेदन नहीं

Thu, 04 Sep 2025 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Homestay policy stuck in rules, not a single application in three years
बरेली। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लाई गई होम स्टे नीति में तीन साल बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई भी रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है। शासन की यह नीति जिले में कारगर होती नहीं दिख रही है। नियमों के फेर में फंसकर आवेदन नहीं हो पा रहे है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शासन की ओर से होम स्टे नीति बनाई थी। इसके अंतर्गत पर्यटन स्थल के आसपास बने घरों को पर्यटकों को रुकने के लिए विकसित किया जाना है। होम स्टे में आने वाले पर्यटकों को ब्रेक फास्ट, लांच, डिनर, वाईफाई, अटैच बाथरुम की सुविधा भी दी जानी है। जिससे पर्यटक को होटल जैसा ही माहौल घर में मिल सके, लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी पर्यटन विभाग में होम स्टे के लिए कोई भी घर पंजीकृत नहीं हुआ है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना बताते है कि होम स्टे नीति पर्यटकों के लिए कारगर है। उन्हें होटल से कम रकम खर्च करनी पड़ेगी। बताया कि करीब पांच लोगों ने विभाग में आवेदन करे हुए है लेकिन उन्हें अभी अनुमति विभाग की ओर से नहीं मिली है। जिला पर्यटन अधिकारी मनीष ने बताया कि शहर में कोई भी आवास होम स्टे नीति के पंजीकृत नहीं है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed