{"_id":"609ae3418ebc3ee1c14e8f4d","slug":"homeopathy-better-before-and-after-kovid-bareilly-news-bly4462438118","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम्योपैथी कोविड से पहले बेहतर और बाद में भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम्योपैथी कोविड से पहले बेहतर और बाद में भी
विज्ञापन
डॉ. अन्नपूर्णा गुप्ता, होम्योपैथ चिकित्सक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
इम्युनिटी बढ़ाकर कर सकती हैं कोरोना से बचाव मगर डॉक्टरों की सलाह के बगैर लेना ठीक नहीं
विज्ञापन
बरेली। होम्योपैथी में ऐसी कई दवाएं हैं जो इम्युनिटी को बढ़ाकर कोरोना से काफी हद तक बचाव कर सकती हैं लेकिन इन दवाओं को चिकित्सक की सलाह से ही लिया जाए तो ज्यादा बेहतर है। चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना के उपचार में भी होम्योपैथी की दवाएं काफी मदद करती हैं। अगर समय रहते इन दवाओं का उपयोग शुरू किया जाए तो लाभ मिलना निश्चित है।
होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. अन्नपूर्णा गुप्ता के मुताबिक कोरोना से बचाव में होम्योपैथी सशक्त चिकित्सा पद्धति साबित हो सकती है। कोविड होने से पहले ही नहीं, कोविड के दौरान और उसके बाद भी होम्योपैथी बेहतर परिणाम दे सकती है। कई गंभीर रोगियों को भी होम्योपैथिक उपचार से लाभ मिला है। डॉ. अन्नपूर्णा के मुताबिक इस समय सोशल मीडिया में कई होम्योपैथिक दवाएं चर्चा में हैं लेकिन इनका भरोसा करने के बजाय कोई भी दवा खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
डॉ. अन्नपूर्णा ने बताया कि होम्योपैथी में कोरोना के हर स्टेज रोगियों के लिए दवाएं हैं। जिन लोगों को फेफड़ों में संक्रमण से दिक्कत है, उन्हें भी ठीक करने के लिए दवाएं दी जाती हैं। कई ऐसी भी दवाएं हैं जो रोगी के ऑक्सीजन के स्तर को बेहतर करने में कारगर साबित हुई हैं।
विज्ञापन
- एसी में रहने से परहेज करें
- गेहूं का आटा, दलिया, बाजरा, ब्राउन राइस खाएं
- प्रोटीनयुक्त चीजें जैसे बीन्स, दाल आदि खाएं
- ताजे फल और सब्जियां, विशेषकर खट्टे फल जैसे मौसमी, संतरा
- दिन में रोज 8-10 गिलास पानी पीये
- खाने में अदरक, लहसुन, हल्दी जैसे मसालों का प्रयोग करें
- लो फैट वाला दूध व दही लें
- खाने को कम कोलेस्ट्राल वाले तेल में पकाएं
- दिन में दो बार काढ़ा का प्रयोग करें
होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. अन्नपूर्णा गुप्ता के मुताबिक कोरोना से बचाव में होम्योपैथी सशक्त चिकित्सा पद्धति साबित हो सकती है। कोविड होने से पहले ही नहीं, कोविड के दौरान और उसके बाद भी होम्योपैथी बेहतर परिणाम दे सकती है। कई गंभीर रोगियों को भी होम्योपैथिक उपचार से लाभ मिला है। डॉ. अन्नपूर्णा के मुताबिक इस समय सोशल मीडिया में कई होम्योपैथिक दवाएं चर्चा में हैं लेकिन इनका भरोसा करने के बजाय कोई भी दवा खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
डॉ. अन्नपूर्णा ने बताया कि होम्योपैथी में कोरोना के हर स्टेज रोगियों के लिए दवाएं हैं। जिन लोगों को फेफड़ों में संक्रमण से दिक्कत है, उन्हें भी ठीक करने के लिए दवाएं दी जाती हैं। कई ऐसी भी दवाएं हैं जो रोगी के ऑक्सीजन के स्तर को बेहतर करने में कारगर साबित हुई हैं।
विज्ञापन
ऐसा होना चाहिए खान-पान
डॉ. अन्नपूर्णा के मुताबिक कोरोना की होम्योपैथी दवाओं के साथ वैसे तो खान-पान में कोई विशेष पाबंदियां नहीं हैं लेकिन जिन लोगों को संक्रमण है, उन्हें बहुत ठंडी चीजें खाने से परहेज करना चाहिए।कोरोना के रोगी इनसे करें परहेज
- ठंडी चीजों का इस्तेमाल न करें- एसी में रहने से परहेज करें
ऐसा खाना खाएं
- घर में बना खाना खाएं- गेहूं का आटा, दलिया, बाजरा, ब्राउन राइस खाएं