{"_id":"686056b743d9db282402d9ad","slug":"homeguards-son-raped-a-teenager-from-another-community-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-102009-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: होमगार्ड के बेटे ने किया दूसरे समुदाय की किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: होमगार्ड के बेटे ने किया दूसरे समुदाय की किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन
फरीदपुर। होमगार्ड के बेटे ने दूसरे समुदाय की कक्षा 10 की छात्रा के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने व थाने में बंद करने की धमकी देकर आरोपी किशोरी से पिछले एक वर्ष से शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
कस्बे की एक मोहल्ला निवासी इसाई समुदाय की विधवा महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की आठ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। वह दोनों मां-बेटी अकेले रहती हैं। महिला फैक्टरी में मजदूरी करके बेटी को पढ़ा रही है। उसकी 17 वर्षीय बेटी है। वह कक्षा 10 में पढ़ती है। कस्बे के मोहल्ला मिर्धान चौड़ा खड़ंजा निवासी दूसरे समुदाय का आजम ने तमंचे की बल पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो बना ली। फैक्टरी से मजदूरी करके घर आई, तब जानकारी हुई।
अश्लील वीडियो बना कस्बा छोड़ने की दे रहा धमकी
विधवा ने थाने में शिकायत करने को कहा तो आरोपी ने उसकी बेटी की वीडियो वायरल करने व थाने में बंद करने की धमकी देकर उसे रोक दिया और पिछले एक वर्ष से जबरन उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पीड़ित परिवार ने आरोपी के बहन-बहनों से शिकायत की तो उन्होंने भी पीड़िता को ही धमकाया। आरोपी के पिता की तैनाती के चलते पीड़ित परिवार डरा-सहमा रहता है। अब आरोपी दोनों मां-बेटी को फरीदपुर से पलायन की धमकी दे रहा है। इधर, फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। विधिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी का पिता होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। संवाद