फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Homeguard injured after falling from Satyagraha Express, condition critical

Bareilly News: सत्याग्रह एक्सप्रेस से गिरकर होमगार्ड घायल, हालत गंभीर

Fri, 25 Jul 2025 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Homeguard injured after falling from Satyagraha Express, condition critical
बरेली। आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी के बीच चलने वाली 14010 सत्याग्रह एक्सप्रेस से गिरकर बृहस्पतिवार सुबह होमगार्ड घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। हालत में सुधार न होने पर यहां से परिजन निजी मेडिकल कॉलेज ले गए।
विज्ञापन

सिरौली थाने के गांव सुनरासी निवासी वीरेंद्र सिंह होमगार्ड में जवान हैं। उनकी ड्यूटी सुभाषनगर थाने की करगैना चौकी पर है। बृहस्पतिवार सुबह वह घर से ड्यूटी के लिए सत्याग्रह एक्सप्रेस से बरेली जा रहे थे। इस ट्रेन का बरेली में ठहराव नहीं है। सुबह 5:20 बजे ट्रेन रामगंगा स्टेशन से धीमी गति से गुजर रही थी। इसी दौरान वीरेंद्र सिंह ने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की। उनके बेटे यशपाल सिंह ने बताया कि उनके सिर में गंभीर चोट आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed