फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Home remedies for healthy fluids even in summer

Bareilly News: गर्मी में भी सेहतमंद रखेंगे खानपान के देसी नुस्खे

Tue, 21 May 2024 04:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Home remedies for healthy fluids even in summer
बरेली। गर्मी चरम पर है। पसीना, गर्म हवा और धूल लोगों को बीमार बना रही है। आयुर्वेद चिकित्सकों के अनुसार गर्मी का मौसम पित्त से संबंधित होता है। इसमें पाचन क्रिया दुरुस्त रखने के लिए खानपान का ध्यान रखना जरूरी है। कुछ देसी नुस्खे अपनाकर आप गर्मियों में भी सेहतमंद रह सकते हैं।
विज्ञापन

एसआरएम राजकीय आयुर्वेद कॉलेज एवं चिकित्सालय के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. संतोष कुमार के मुताबिक सर्द-गर्म, उल्टी, दस्त और त्वचा रोगों की वजह सीधे खानपान से जुड़ी है। गर्मियों में पसीने की ग्रंथियों की बढ़ती सक्रियता और स्वच्छता का अभाव भी रोगों का कारक है। गर्म हवा, गंदगी, मिट्टी आदि त्वचा को प्रभावित करती हैं। चिपचिपाहट, बदबू, झुर्रियां, मुहांसे, घमौरियां, खुजली, सनबर्न, होंठ फटने की समस्याएं बढ़ती हैं। खानपान और रहन-सहन को नियंत्रित कर हम इन बीमारियों पर काबू पा सकते हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों के मुताबिक गर्मियों में काॅस्टिक साबुन से नहाना भी त्वचा के लिए नुकसानदेह है। सौंदर्य प्रसाधनों के प्रयोग से रोम छिद्र बंद हो जाते हैं जो एलर्जी की वजह बनते हैं। कॉफी और चाय के अत्यधिक सेवन से निर्जलीकरण का खतरा रहता है। शरीर में पानी की मात्रा कम होने से त्वचा रूखी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने और निर्जलीकरण से बचाव के लिए घर से बाहर निकलते समय खूब पानी पीएं। पानी को साथ रखकर ही निकलें। मट्ठे, छाछ का सेवन करें ताकि पाचन तंत्र मजबूत रहे। आम पना, शिकंजी, बेल का शर्बत, जौ के सत्तू का शर्बत, नारियल या नींबू पानी, लस्सी खूब पीएं। कच्चे प्याज का सेवन करें।
- खुजली, पसीने की बदबू से निजात के लिए नीम के एक मुट्ठी पत्तों को उबालकर पानी को छान लें। इसे नहाने के पानी में मिलाकर नहाएं।
- घमौरियां होने पर दूध में मुलतानी मिट्टी मिलाकर या सरसों के तेल में नीम का तेल मिलाकर लगाएं। सनबर्न पर एलोवेरा के रस को लगाएं।
- चेहरे पर नींबू लगाएं और नींबू के रस काे खुराक में शामिल करें। कच्चा आंवला, उससे बने मुरब्बे का सेवन भी त्वचा को निखारता है।
- तरबूज, आम, संतरा, लीची, अंगूर, खरबूज, खीरा का सेवन ज्यादा करें। सत्तू, शर्बत, शिकंजी, गन्ने का रस बगैर बर्फ के पीएं।
- ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से पेट में जलन, गैस की समस्या होती है। मेटाबॉलिज्म धीमा हाे जाता है।
- बासी भोजन करना बीमारियों को न्योता देने जैसा है। इससे फूड पॉइजनिंग की आशंका रहती है।
- बाहर का खुले में रखा या पैक कोई भी भोजन रोगकारक होता है। इसमें बैक्टीरिया मौजूद रहते हैं।
- बाजार का केमिकलयुक्त अचार के सेवन से तेजी से निर्जलीकरण होता है। पेट में गुड़गुड़ाहट की समस्या बढ़ती है।
- चुकंदर, गाजर, लहसुन, मिर्च, पनीर, खट्टे सॉस से परहेज करें। मांसाहार, शराब, धूम्रपान से परहेज करें।
- आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक, बर्फ का गोला खाने में ठंडे होते हैं पर इनकी तासीर गर्म होती है। इससे बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed