{"_id":"66ac2f37d63b83dfc80382ee","slug":"home-guards-daughter-refused-medical-examination-bareilly-news-c-4-bly1015-450957-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: होमगार्ड की बेटी ने मेडिकल परीक्षण से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: होमगार्ड की बेटी ने मेडिकल परीक्षण से किया इन्कार
विज्ञापन
बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के चर्चित मामले में होमगार्ड की बेटी ने जिला अस्पताल में उम्र संबंधी मेडिकल परीक्षण कराने से इन्कार कर दिया। अब पुलिस कोर्ट में उसके बयान कराएगी। बृहस्पतिवार को भी छात्रा के परिजन व संगठन के लोग उसका पीछे करते रहे।
बुधवार को हुए हंगामे के बाद बृहस्पतिवार को छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल लाया गया। यहां उसने कहा कि उसकी उम्र 21 साल से ज्यादा है। उम्र निर्धारण के लिए उसे मेडिकल परीक्षण कराने की जरूरत नहीं है। तब उसे वापस कोतवाली लाया गया। वहां गहमागहमी बढ़ती देखकर छात्रा से पूछा गया कि एक-दो दिन में कोर्ट में उसका बयान दर्ज करा दिया जाएगा, तब तक वह कहां रहना चाहती है?
इस पर छात्रा ने परिवार के साथ जाने से इन्कार कर दिया। एसओ भोजीपुरा रामरतन सिंह ने बताया कि छात्रा को उसकी इच्छा के मुताबिक नारी निकेतन भेज दिया गया है। कोर्ट में बयान के बाद वह जहां जाना चाहेगी, उसे सुरक्षित वहां छोड़ दिया जाएगा। ब्यूरो