फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Home guard along with traffic police beaten up

Bareilly News: यातायात पुलिस के हमराह होमगार्ड को पीटा

Mon, 17 Feb 2025 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Home guard along with traffic police beaten up
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में यातायात पुलिस के साथ ड्यूटी कर रहे होमगार्ड कल्लू यादव से स्कूटी सवार युवक ने मारपीट की। मामला तूल पकड़ गया तो आरोपी का परिवार उसे मानसिक कमजोर बताकर थाने से ले गया। इधर, होमगार्ड ने कार्रवाई कराने की जिद पकड़ ली तो रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

आंवला क्षेत्र निवासी होमगार्ड की ड्यूटी यातायात पुलिस के सहयोग में कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के पास लगी है। होमगार्ड ने स्कूटी सवार एक युवक को चेकिंग के लिए रोका तो उसने होमगार्ड से गालीगलौज करते हुए मारपीट की। हंगामा होने पर जुटी भीड़ ने युवक को वहां से भगा दिया।
विज्ञापन

होमगार्ड ने थाने आकर इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी को घटना के बारे में बताया तो उन्होंने पुलिस भेजकर आरोपी के बारे में जानकारी कराई। पुलिस के कहने पर युवक को लेकर उसके परिवार के लोग प्रेमनगर थाने आ गए। बताया कि उनका बेटा मानसिक रूप से कमजोर है। उसे घर में ही रखते हैं। पता नहीं वह कैसे स्कूटी लेकर निकल गया। उन्होंने इलाज के पर्चे भी पुलिस को दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने भी माफी मांग ली। पुलिस ने स्थिति देखने के बाद आरोपी युवक को घर भेज दिया। इधर, होमगार्ड ने रिपोर्ट कराने की जिद पकड़ ली। मामला अधिकारियों तक पहुंचा। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। प्रेमनगर थाना प्रभारी ने बताया कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अमर उजाला ब्यूरो

----
होमगार्ड पहले भी करा चुका है रिपोर्ट
रिपोर्ट दर्ज कराने वाला होमगार्ड 2018 में किला क्षेत्र में तैनात था। वहां भी चेकिंग के दौरान उससे मारपीट हो गई थी। तब किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed