{"_id":"67197c9379763d4d1d0870c4","slug":"home-delivery-of-ganja-on-scooter-arrested-bareilly-news-c-4-lko1064-507702-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्कूटी पर गांजे की होम डिलीवरी करने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्कूटी पर गांजे की होम डिलीवरी करने वाले गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अपराध और पुलिस से जुड़ी शिकायतों के लिए एसएसपी ने जो व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, उस पर तेजी से सूचनाएं आ रही हैं। प्रथम चरण में आई 15 सूचनाओं में से दो मामलों में किला व इज्जतनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई कर दी। बुधवार को गांजे की होम डिलीवरी करने वाले दो आरोपियों सहित तीन लोगों को पकड़ा है।
हेल्पलाइन नंबर पर सूचना मिलने के बाद इज्जतनगर थाना पुलिस ने दबिश देकर बीडीए कॉलोनी कर्मचारी नगर निवासी शादाब कुरैशी और सचिन ठाकुर को जेएन सिटी के पास से गिरफ्तार किया। इनकी स्कूटी से पुलिस ने साढ़े तीन सौ ग्राम गांजा बरामद किया। वह गांजे की होम डिलीवरी कर रहे थे। इन्होंने बताया कि दोनों ही लोग शराब व अन्य मादक पदार्थों का नशे करने के आदी हैं। नशे का शौक पूरा करने के लिए यह लोग गांजा, स्मैक आदि को थोक भाव में खरीद लेते हैं। फिर उनकी पुड़िया बनाकर उन्हें हाईवे पर ट्रकों के ड्राइवरों को बेचकर मुनाफा कमाते हैं। वहीं किला थाना पुलिस ने जखीरा मोहल्ला निवासी हसीन उर्फ झाड़ को कंपोजिट विद्यालय जसौली के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास देसी शराब बरामद की गई। थाना किला में आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।