{"_id":"66ea346674aef5e32205ae64","slug":"holistic-development-of-students-through-ancient-indian-knowledge-and-science-bareilly-news-c-4-lko1018-483470-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्राचीन भारतीय ज्ञान, विज्ञान से ही विद्यार्थियों का समग्र विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्राचीन भारतीय ज्ञान, विज्ञान से ही विद्यार्थियों का समग्र विकास
विज्ञापन
- भारत ज्ञान उत्सव में पद्मश्री स्वामी भारत भूषण ने भारतीय ज्ञान पद्धति पर साझा किए विचार
बरेली। गुरु-शिष्य परंपरा ही भारतीय शिक्षा का आधार है। प्राचीन भारतीय ज्ञान और विज्ञान से नवाचार की असीम संभावनाएं हैं। यह विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए जरूरी है। फ्यूचर यूनिवर्सिटी में बुधवार को आयोजित भारत ज्ञान उत्सव में मोक्षायतन अंतरराष्ट्रीय योगाश्रम के संस्थापक पद्मश्री भारत भूषण ने ये बातें कहीं।
उन्होंने श्रद्धा, संस्कृति, साधना को अहम बताया। भारतीय ज्ञान की महिमा, मूल्यों की जानकारी दी। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पद्मश्री स्वामी भारत भूषण, फ्यूचर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति मुकेश गुप्ता, प्रति उपकुलपति प्रो. पंकज मिश्रा ने किया। कुलाधिपति ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा तंत्र को एकीकृत कर अतीत, भविष्य और नवाचार के बीच सेतु का निर्माण करना रहा।
मुख्य अतिथि ने भारतीय ज्ञान पद्धति से जुड़े कई उदाहरण भी साझा किए। कहा कि हम इस उत्सव के माध्यम से भारतीय ज्ञान प्रणाली को हमारे शिक्षा तंत्र में समाहित करने का एक नया अध्याय प्रारंभ कर रहे हैं जो भविष्य में हितकर साबित होगा।
विज्ञापन
दोनों संस्थानों के बीच हुआ करारकार्यक्रम के दौरान फ्यूचर यूनिवर्सिटी और मोक्षायतन योग संस्थान के बीच करार हुआ। इसके बाद स्वामी भारत भूषण ने यूनिवर्सिटी के आयुर्वेदिक संकाय में हैप्पीनेस सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने खुशी और हास्य के प्रकारों की जानकारी दी। हैप्पीनेस सेंटर में ध्यान, योग, जुम्बा की सुविधा होगी। वाटिका में पौधरोपण भी किया। अमर उजाला ब्यूरो