फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Holiday for three consecutive days on Independence Day trains full

UP: स्वतंत्रता दिवस पर लगातार तीन दिन अवकाश, अयोध्या-मथुरा, काशी जाने वाली ट्रेनें फुल... बढ़ रही वेटिंग

Mon, 04 Aug 2025 08:56 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Aug 2025 08:56 AM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी पर लगातार तीन छुट्टियां होने के कारण तमाम लोगों ने मथुरा, वाराणसी, अयोध्या, हरिद्वार जैसे धार्मिक स्थानों की यात्रा के लिए योजना बना ली है। ऐसे में इन शहरों के लिए जाने वाली ट्रेनों में सीटें अभी से ही फुल हो गई हैं। 

विज्ञापन
Holiday for three consecutive days on Independence Day trains full
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन

अगस्त के तीसरे वीकेंड पर लगातार तीन छुट्टियां पड़ रही हैं। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 16 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और 17 को रविवार के बाद इस बार सीधे सोमवार को सरकारी कार्यालय खुलेंगे। लगातार तीन दिन की छुट्टियों के बीच तमाम लोगों ने मथुरा, वाराणसी, अयोध्या, हरिद्वार जैसे धार्मिक स्थानों की यात्रा के लिए योजना बना ली है। पिछले तीन दिन से धार्मिक स्थलों के लिए ट्रेनों में टिकट बुकिंग की रफ्तार बढ़ गई है। धार्मिक स्थलों के लिए गाड़ियों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा, वृंदावन, बरसाना जाने वालों की संख्या बढ़ गई है। बरेली होते हुए 05062 टनकपुर-मथुरा विशेष ट्रेन सप्ताह में पांच दिन और 15056 रामनगर-आगरा फोर्स तीन दिन चलती है। इसके अलावा 05074 लालकुआं-बंगलूरू विशेष गाड़ी का भी सप्ताह में एक दिन संचालन किया जा रहा है। इन गाड़ियों में मथुरा के लिए 14 और 15 अगस्त के लिए कन्फर्म टिकट नहीं है। वापसी में 17 अगस्त को भी यही स्थिति है।

विज्ञापन

इन ट्रेनों में बढ़ रही वेटिंग
कुछ ट्रेनों में आरएसी कोटा में टिकट मिल रहा है, लेकिन इनकी संख्या भी सीमित है। इसके अलावा अयोध्या के लिए जाने वाली नियमित ट्रेनों 14206-05 अयोध्या एक्सप्रेस, 13308/07 गंगा सतलुज एक्सप्रेस, 13010-09 दून एक्सप्रेस, 13152/13151 कोलकाता एक्सप्रेस एक्सप्रेस में वेटिंग लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह में दो दिन चलने वाली 18104-04 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस व तीन दिन चलने वाली 14650-49 सरयू यमुना एक्सप्रेस में भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। वाराणसी और अयोध्या की ट्रेनों में वेटिंग के बाद भी टिकट बुकिंग हो रही है। हालांकि, रेलवे ने वेटिंग टिकट बुक करने का कोटा तय कर दिया है।

मथुरा के लिए चलाई जा सकती है विशेष ट्रेन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी होने के कारण मथुरा की गाड़ियों में टिकट के लिए ज्यादा मारामारी है। इस मार्ग पर गाड़ियों की संख्या भी सीमित है। ऐसे में रेलवे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर मथुरा के लिए विशेष पैसेंजर ट्रेन का संचालन करने पर विचार कर रहा है। पिछले वर्षों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के कारण विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed