{"_id":"620e9b1396789223524b5ce5","slug":"holi-will-be-celebrated-in-up-on-march-10-amit-shah-bareilly-news-bly475796136","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 10 मार्च को मनेगी होली : अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 10 मार्च को मनेगी होली : अमित शाह
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी : जनसभा को संबोधित करते अमित शाह। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी/लखीमपुर खीरी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा कर विपक्ष पर ताबड़तोड़ हमले किए। कहा कि सपा का मतलब संपत्ति इकठ्ठा करो और परिवार का भला करो बताया। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को यूपी के लोगों का अपमान करने वाला बताया। कहा कि यूपी में 15 साल तक बुआ बबुआ की सरकार रही लेकिन कोई विकास नहीं हुआ। भीड़ को देखकर अमित शाह ने दावा किया कि यूपी में 10 मार्च को होली मनेगी।
मोहम्मदी के रामलीला मैदान में 4: 30 बजे तय समय से डेढ़ घंटा पहले ही पहुंचे अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में वोट मांगें। 26 मिनट के भाषण में जनपद के एतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए दावा किया कि उन्होंने दो चरणों के चुनाव में 42 विधानसभा क्षेत्र का दौर किया है जिसमें साइकिल और हाथी का सफाया हो गया है। कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा की 300 सीट के लिए नींव रखने का काम किया है। अब तराई क्षेत्र को भाजपा को 300 के पार पहुंचाना है। इस दौरान उन्होंने बुआ और भतीजे की सरकार में योगी और मोदी सरकार की योजनाएं बताईं और सपा, बसपा को प्रदेश को बर्बाद करने वाला बताया।
केंद्रीय मंत्री ने सपा में स का मतलब है संपत्ति इकट्ठा करो और प का मतलब है परिवार का भला करो बताया। कहा कि सपा सरकार में अखिलेश यादव के परिवार के 45 लोग पार्टी में थे, जिनमें कोई सांसद कोई विधायक था। कहा कि समाजवादी इत्र के कारोबारी के यहां छापा पड़ा तो अखिलेश बाबू कहते हैं अरबों रुपया क्यों जब्त किया। वह इस पैसे से चुनाव लड़ने वाले थे। क्या टैक्स चोरी का पैसा उनका हो सकता है।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम करते हैं यूपी का अपमान, प्रियंका गांधी बजाती हैं ताली
गृहमंत्री ने पंजाब के सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि चन्नी कहते हैं कि यूपी के भैया को पंजाब में घुसने नहीं देंगे। उनके बयान पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ताली बजाती हैं। अमित शाह ने कहा कि सालों से अमेठी, रायबरेली और इलाहाबाद के फूलपुर से जीतकर दिल्ली पहुंचने वाले लोग यूपी के लोगों का ही अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी अमेठी से हारकर दक्षिण न गए होते तो क्या उनकी ये बोलने की हिम्मत होती। अमित शाह ने कहा कि सालों तक बांटो और राज करो की नीति अपनाने वाली कांग्रेस की चौथी पीढ़ी आज भी यही काम करने वाली हैं।
अखिलेश ने डरकर लगवाया कोरोना टीका, दूसरों से कहते थे लगवाना मत
अखिलेश यादव पर चुटकी लेते हुए कहा कि जब मोदी जी में कोरोना टीका बनाने वाले वैज्ञानिकों को बधाई दी तो अखिलेश कहते थे कि ये भाजपा का टीका है, इसे कोई मत लगवाना। लेकिन एक महीने के अंदर ही उन्होंने डरकर टीका लगवा लिया। अगर यूपी की जनता ने उनका कहा माना होता तो क्या कोरोना की तीसरी लहर में आप सब लोग सुरक्षित रहते।
अखिलेश की सरकार आई तो बाहर होंगे अतीक, मुख्तार और आजम
अमित शाह ने जनता से पूछा कि पूरे लखीमपुर में या तराई क्षेत्र में कोई बाहुबली बचा है क्या। उन्होंने अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि अगर सपा सरकार बनेगी तो यूपी में फिर से माफियावाद आ जाएगा। अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और आजम खां जेल से बाहर आ जाएंगे। कहा कि पिछले पांच साल में कोई भी मां बहनों को अपमान की नजर से नहीं देख सका है। अखिलेश सरकार के मुकाबले यूपी में हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार की घटनाओं में कमी आई है।