{"_id":"69ab32ef2daffa1a780d8a03","slug":"holi-is-over-amrit-sakhis-did-not-get-their-honorarium-bareilly-news-c-4-vns1074-838473-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: होली बीती, अमृत सखियों को नहीं मिल पाया मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: होली बीती, अमृत सखियों को नहीं मिल पाया मानदेय
Sat, 07 Mar 2026 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
बरेली। घर-घर जाकर पानी की शुद्धता का परीक्षण करने वाली अमृत सखियों को पिछले छह माह से मानदेय नहीं मिल सका है। तमाम दावों के बावजूद होली पर भी खाते में रुपये नहीं आए। महिलाएं परेशान हैं तो अधिकारी तकनीकी खामी कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
बीते वर्ष से अमृत सखी योजना के तहत महिलाओं की नियुक्ति 51 वार्डों में हुई है। हर बार देरी से आने वाले मानदेय ने महिलाओं को निराश किया है। महिलाओं का कहना है कि वे लोग शिकायत डूडा कार्यालय में लगातार करती रही हैं। कभी महिलाओं को बोला जाता है कि तकनीकी खामी है तोे कभी कहा जाता है कि स्टेट से ही पैसा नहीं आ रहा।
अमृत सखियों का कहना है कि सरकार स्तर से घोषणा हुई थी कि होली से पहले मानदेय मिल जाएगा। त्योहार बीतने के बाद भी हम लोग मानदेय के लिए चक्कर काट रहे हैं। उधार लेकर घर के खर्च पूरे करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
वर्जन :
कई तकनीकी खामियों की वजह से भुगतान में देरी हो रही है। मेरे पास भी अब तक यही सूचना है। - रामजन्म यादव, परियोजना अधिकारी, डूडा