फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Holi doubles infected .. Now what to know about the rush of Panchayat elections

होली ने दुगने किए संक्रमित.. अब पंचायत चुनाव की भीड़ न जाने क्या गुल खिलाए

Sun, 04 Apr 2021 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Holi doubles infected .. Now what to know about the rush of Panchayat elections
बैंक में चालान करने वालों की लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

जमानत राशि जमा करने के लिए बैंक के बाहर लगी भीड़ में न लोगों को मास्क का ख्याल न दो गज की दूरी का

विज्ञापन
बरेली। होली से पहले 24 घंटों में कोरोना संक्रमितों की संख्या का औसत 20 से 25 के बीच था जो होली के ऐन बाद 70 से ऊपर पहुंच गया। अब पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में जिस तरह कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ रही हैं, उससे साफ है कि उसके पूरा होते-होते होली से भी ज्यादा चिंताजनक नतीजे सामने आएंगे। हालांकि इसके बावजूद प्रशासन खुद कोरोना को भूलकर फिलहाल किसी भी तरह चुनाव प्रक्रिया को पूरा कराने में जुटा हुआ है।
जिला पंचायत के सभी वार्डों के सदस्य पदों के नामांकन के लिए जमानत राशि जमा करने का इंतजाम जिला मुख्यालय पर भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में किया गया है जहां हर रोज हजारों दावेदारों की भीड़ उमड़ रही है। कहने को बैंक में आठ काउंटर बनाए गए हैं लेकिन फिर भी चालान जमा करने के लिए दावेदारों को जबर्दस्त मारामारी करनी पड़ रही है। बैंक के बाहर सुबह से शाम तक लंबी कतारें लग रही हैं। इस भीड़ में न दो गज की दूरी का पालन हो रहा है न मास्क की अनिवार्यता का। कलक्ट्रेट के ऐन सामने यह नजारा होने के बावजूद प्रशासन भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

इसी तरह की भीड़ जिले के ब्लॉक मुख्यालयों पर भी है और वहां भी कोरोना का ख्याल न चुनाव लड़ने के दावेदारों को है न सरकारी मशीनरी को। भीड़ में लोगों को मास्क लगाने के लिए भी बाध्य नहीं किया जा रहा है। दिलचस्प यह है कि एक तरफ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसर लगातार कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या पर चिंता जता रहे हैं और दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण की स्थिति और भयावह होने के स्पष्ट संकेतों को अनदेखा भी कर रहे हैं। शनिवार को सड़क तक लाइन लग जाने से यातायात बाधित होने लगा तो कोतवाली पुलिस भीड़ को सड़क से हटाने तो पहुंची लेकिन न मास्क पर ध्यान दिया न दो गज की दूरी पर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed