फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Holi 2023 Ram Baraat taken out on holi in Bareilly

Holi 2023: होली पर धूमधाम से निकली राम बरात, नाथ नगरी में बिखरे आस्था के रंग, शहरभर में उल्लास

Tue, 07 Mar 2023 02:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Mar 2023 02:52 PM IST
सार

बरेली में होली पर धुलेंडी से एक दिन पहले राम बारात ब्रिटिश काल से निकाली जा रही है। यह अनूठी परंपरा 163 वर्ष पुरानी है। इसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया है।

विज्ञापन
Holi 2023 Ram Baraat taken out on holi in Bareilly
बरेली में निकली राम बरात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में होली के उल्लास के बीच धूमधाम से ऐतिहासिक श्रीराम बरात निकाली गई। सोमवार रात को बमनपुरी की रामलीला में राम सीता स्वयंवर के मंचन के बाद मंगलवार को भगवान श्रीराम बरात लेकर निकले तो पूरा शहर बराती चल पड़ा। राम बरात में रंगों की ऐसी बारिश हुई, जिसमें हर कोई सरोबार हो गया। गलियां जय श्रीराम, जय सिया राम के जयकारों से गुंजायमान हो गईं। राम बरात में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। युवा होली की मस्ती में सरोबार होकर नाचते हुए चल रहे थे। राम बरात के साथ चाहबाई से नृसिंह भगवान शोभायात्रा भी निकाली गई। 

विज्ञापन

यूनेस्को ने घोषित किया है विश्व धरोहर 

बता दें कि बरेली में फागुन पूर्णिमा को निकलने वाली ऐतिहासिक राम बारात ब्रिटिश काल से निकाली जा रही है। यहां होली के अवसर पर रामलीला का आयोजन होता है। यह अनूठी परंपरा 163 वर्ष पुरानी है। इसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में रही कड़ी सुरक्षा 

शहर में राम बरात को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस ने 29241 लोगों को मुचलका पाबंद किया है। जुलूस और शोभायात्रा के दौरान शहर में पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए शहर में ही 53 इंस्पेक्टर, 275 दरोगा, 1257 हेड कांस्टेबल, 375 महिला कांस्टेबल, 73 यातायात पुलिसकर्मी, 462 होमगार्ड, चार कंपनी पीएसी व सीपीएमएफ तथा 111 क्यूआरटी टीमें की ड्यूटी लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed