फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hoardings of death are put up on the roofs of dilapidated houses and shops

Bareilly News: जर्जर मकानों व दुकानों की छत पर लगे हैं मौत के होर्डिंग

Sat, 06 Dec 2025 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Hoardings of death are put up on the roofs of dilapidated houses and shops
हादसे का बना रहता है खतरा, कार्रवाई करने वाले जिम्मेदारों ने बांधी आंखों पर पट्टी
विज्ञापन


बरेली। शहर के कई इलाकों में जर्जर मकानों व दुकानों की छतों पर मौत के होर्डिंग लगे हुए हैं, जिनसे हादसे का खतरा बना रहता हैं। नगर निगम सीमा में जर्जर हालत में इन यूनिपोलों की संख्या बहुत अधिक है, जबकि इन मामलों में कार्रवाई करने वाले जिम्मेदारों ने आंखों पर पट्टी बांध रखी है।
अवैध होर्डिंग को कई बार नगर निगम कड़ी कार्रवाई की बात तो करता है, लेकिन अफसरों और विज्ञापन एजेंसियों की सांठगांठ के चलते यह कार्रवाई पूरी नहीं हो पाती। नतीजा जर्जर हो चुकी मकानों और दुकानों की छत पर होर्डिंग लगाकर विज्ञापन एजेंसियां लाखों कमा रही हैं। खास बात यह है कि इनके रखरखाव पर भी ध्यान नहीं दिया जाता, सालों से लगे होर्डिंग के एंगल भी गल चुके हैं। यह हालत शहर के भीड़ भाड़ वाले बाजारों के साथ पॉश इलाकों और पुलों से सटी आबादी वाले मकानों पर देखी जा सकती है। संवाद
विज्ञापन


- इन इलाकों में सबसे अधिक अवैध होर्डिंग
सिविल लाइंस, श्यामगंज, सेटेलाइट, पीलीभीत बाइपास रोड, स्टेडियम रोड, डीडीपुरम, धर्मकांटा, कटघर, जंक्शन व बदायूं रोड पर पड़ने वाले मकानों व दुकानों की छत पर हाेर्डिंग के फ्रेम लगे हुए हैं। इनका वजन क्विंटल के हिसाब से है। इनमें से किसी के पास भी नगर निगम की ओर से मानकों के अनुसार अनुमति व अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ये है छताें पर होर्डिंग फ्रेम लगवाने के नियम
घर या दुकान की छत पर होर्डिंग फ्रेम लगवाने के लिए विनियमित क्षेत्र से अनुमति लेनी होती है। इसके लिए विभागीय अभियंता निरीक्षण कर बिल्डिंंग की मौजूदा स्थिति का परीक्षण करते हैं। इसके साथ ही बिल्डिंग के वजन सहने की क्षमता का भी आकलन किया जाता है। इसके बाद ही मकान और दुकान स्वामी को अनुमति दी जाती है।

अवैध होर्डिंग, यूनिपोल को हटवाया जाएगा। जो भी होर्डिंग मानकों के अनुरूप नहीं हैं, उनको चिह्नित कर हटाया जाएगा। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed