{"_id":"58a1ed5f4f1c1b5d36d84b3f","slug":"hizo-la-conexi-n-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल ने बनाया बरेली कनेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल ने बनाया बरेली कनेक्ट
बरेली।
Updated Tue, 14 Feb 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Hizo la conexión Bareilly
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने स्थानीय मुद्दे छूकर लोगों की नब्ज पर हाथ रखा। यहां के बदहाल मांझा, जरी - जरदोजी और सुरमा उद्योग को उबारने की बात कही तो अन्य शहरों के जिक्र करना भी नहीं भूले। उन्होंने कहा कि मेक इन बरेली और मेक इन यूपी का प्रभाव दिखना चाहिए। मौजूदा केंद्र पर तंज कसते हुए बोले कि इस सरकार ने तो इन उद्योगों के लिए कोई काम नहीं किया। वहां मौजूद भीड़ से पूछ लिया कि क्या आप लोगों को इन उद्योगों के लिए कर्जा मिला या माफ हुआ और निर्यात के लिए सरकार की ओर से कोई मदद मिली।
सभा में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि भाजपा अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए सांप्रदायिक उन्माद फैला रही है। इसके लिए मल्टीनेशनल कंपनियों का सहारा लिया जा रहा है। मीडिया के एक बड़े वर्ग को जो पहले अपनी स्वतंत्रता के लिए जाने जाते थे भाजपा अपना एजेंडा थोपने के लिए उनका मल्टीनेशनल कंपनियों के माध्यम से उसका इस्तेमाल कर रही है। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि कमीशन के खेल के लिए सीमा पर टेंशन दिखाकर चार लाख करोड़ के हथियारों का आर्डर दिया गया है।
सभा में झारखंड के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, महापौर डा. आईएस तोमर, पूर्व सांसद प्रवीन सिंह ऐरन, सपा नेता अनिल शर्मा, सपा महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष असलम चौधरी, प्रत्याशी मुजाहिद हसन खां, प्रेमप्रकाश अग्रवाल, नरेंद्र पाल सिंह ने विचार व्यक्त किए।