फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   histry

फरीदपुर के गांव पचौमी में मिली गुप्त काल की शिव प्रतिमा

Tue, 21 Apr 2015 01:14 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 21 Apr 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर से सटे पचौमी गांव में एक मकान की नींव की खुदाई के दौरान भगवान शिव की प्राचीन प्रतिमा मिली है। इतिहासकारों की राय है कि यह पाषाण प्रतिमा 15 सौ साल से ज्यादा पुरानी गुप्तकाल की हो सकती है। प्रतिमा को फिलहाल एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति विभाग के संरक्षण में रखा गया है। विभाग ने पचौमी गांव की साइट के वैज्ञानिक सर्वे के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से लाइसेंस भी मांगा है। इतिहासकारों का मानना है कि इस साइट के सर्वे में और कई पुरानिधियां मिल सकती हैं।
विज्ञापन

पचौमी गांव के किसान रामपाल मिश्र को मकान की नींव खुदाई के दौरान मिली यह यह शिव प्रतिमा जमीन में तीन फीट नीचे गड़ी हुई थी। रामपाल मिश्रा ने मजदूरों से इसे निकलवाने के बाद विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग को सूचना दी। इसके बाद विभागाध्यक्ष प्रो. श्याम बिहारी लाल ने टीम के साथ पचौमी जाकर प्रतिमा अपने संरक्षण में ले लिया और उसे लाकर विश्वविद्यालय के पांचाल संग्रहालय में सुरक्षित रखवा लिया है। प्रो. श्याम बिहारी लाल ने बताया कि यह प्रतिमा गुप्त काल की होने का अनुमान है। गुप्त काल पांचवी शताब्दी में था। ऐसे में यह प्रतिमा 15 सौ साल पुरानी हो सकती है। यह प्रतिमा मिलने के बाद प्राचीन इतिहास विभाग ने पचौमी में वैज्ञानिक सर्वे कराने का निर्णय लिया है। प्रो. लाल ने बताया कि सर्वे के लाइसेंस के लिए एएसआई को आवेदन कर रहे हैं। इससे सर्वे से साइट को सुरक्षित कराया जाएगा।
विज्ञापन



इंसेट...
पहले भी मिल चुकी हैं प्रतिमाएं
शाहजहांपुर रोड पर फरीदपुर से लगभग पांच किमी आगे पचौमी गांव टीले पर बसा हुआ है। यहां पहले भी प्राचीन मूर्तियां मिल चुकी हैं। इतिहासकार डॉ. लाल के अनुसार यहां पहली प्रतिमा भगवान विष्णु की मिली थी जो आदमकद थी। ग्रामीणों ने मंदिर बनवाकर उसे वहीं स्थापित करा दिया लेकिन कुछ समय बाद ही यह प्रतिमा चोरी हो गई। इसके कुछ सालों बाद यहां ब्रह्मा की प्रतिमा मिली थी जो अभी भी वहां के मंदिर में सुरक्षित है। अब शिव प्रतिमा मिलने के बाद इतिहासकारों का ध्यान भी इस गांव की ओर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


:::वर्जन...
शिव प्रतिमा को विश्वविद्यालय के पांचाल संग्रहालय में सुरक्षित रख लिया गया है। एएसआई को भी इससे अवगत करा दिया है। अगर वह लाइसेंस देते हैं तो पचौमी का वैज्ञानिक सर्वे कराएंगे। इस गांव में और भी पुरानिधियां मिलने की संभावना है। -डॉ. श्याम बिहारी लाल, अध्यक्ष प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति विभाग रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed