{"_id":"5e7667b68ebc3e76d36adf61","slug":"historysheeter-attack-on-pregnant-bareilly-news-bly400392655","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर ने गर्भवती पर किया हमला, ऑपरेशन के बाद जुड़वा बच्चों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर ने गर्भवती पर किया हमला, ऑपरेशन के बाद जुड़वा बच्चों की हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। संबंधी के घर जा रहे एक भाजयुमो नेता पर हिस्ट्रीशीटर ने फायरिंग करते हुए उनसे मारपीट और लूट की थी। इसकी शिकायत नेता ने पुलिस से की तो हिस्ट्रीशीटर ने दोबारा घर में घुसकर उनसे और उनकी गर्भवती पत्नी से मारपीट की। हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराई गर्भवती ने ऑपरेशन के बाद दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। जिनकी कुछ ही देर में मौत हो गई। इतना सब होने के बाद बावजूद पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने अब शनिवार को एसएसपी से मामले की शिकायत की है।
बारादरी क्षेत्र के संजय नगर निवाली संदीप शर्मा भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री हैं। उन्होंने बताया कि 11 मार्च की शाम अपनी मां के साथ इलाके के ही एक संबंधी के घर जा रहे हैं। संबंधी के घर के पहले ही इलाके का एक हिस्ट्रीशीटर उनकी तरफ फायरिंग करता हुआ बढ़ा। वह गाड़ी छोड़कर भागे तो उसने पकड़ लिया और मारपीट के बाद उनसे चेन लूट ली। उनके मुताबिक इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। संदीप ने बताया कि शिकायत करने पर बौखलाया हिस्ट्रीशीटर अगले दिन अपने साथियों के साथ उनके घर में घुस गया। आरोप है कि दबंगों ने उन्हें और उनकी गर्भवती पत्नी को बुरी तरह पीटा। हालत खराब होने पर पत्नी को पास ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने पौने सात महीने में ही उनका ऑपरेशन कर दिया। इसके बाद पत्नी ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। समय से पहले डिलीवरी होने के कारण बच्चों की मौत हो गई।