{"_id":"6a42cb190fae78db7009c767","slug":"history-sheets-opened-for-56-criminals-including-roopkishore-gola-bareilly-news-c-4-bly1053-914993-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रूपकिशोर गोला समेत 56 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रूपकिशोर गोला समेत 56 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली
विज्ञापन
बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर पुलिस ने आईसीएल के चेयरमैन रूपकिशोर गोला समेत 56 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। इनमें रंगदारी, लूट, धोखाधड़ी, हत्या, जानलेवा हमले और चोरी करने वाले अपराधी शामिल हैं।
इज्जतनगर पुलिस ने कंपनी के जरिये ठगी करने वाले रूपकिशोर गोला की हिस्ट्रीशीट खोली है। उस पर गैंगस्टर, मारपीट और धोखाधड़ी जैसे 34 मामले पहले से दर्ज हैं। गोला मूल रूप से बदायूं जिले का निवासी है।
इज्जतनगर पुलिस ने गोकशी में आसिफ, सुभान खां, जाकिर अली, राजू खान की हिस्ट्रीशीट खोली है। बारादरी पुलिस ने हत्या के मामले में गंगापुर निवासी नितिन, मादक पदार्थ तस्करी में सिकलापुर निवासी नीरज, जानलेवा हमले में टिंकू राठौर और धोखाधड़ी व रंगदारी के मामले में आबिद की हिस्ट्रीशीट खोली है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने लूट करने वाले कटी कुईयां निवासी राहुल कौशल और आजमनगर निवासी विशाल की हिस्ट्रीशीट खोली है। कैंट पुलिस ने लूट व चोरी के आरोपी सुनील और हरिओम की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। किला पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में वाहिद खां और सईद की हिस्ट्रीशीट खोली है।
किला पुलिस ने टाइगर उर्फ यामीन, गोकशी में मुर्तजा और लूट में मोबीन की हिस्ट्रीशीट खोली है। सुभाषनगर पुलिस ने नकबजनी में मुस्ताक अली, गोकशी में कालीचरन, धोखाधड़ी व चोरी में रिंकू कन्नौजिया की हिस्ट्रीशीट खोली है।
सीबीगंज पुलिस ने नासिर अली, वाजिद अली और सीबीगंज पुलिस ने राहुल शर्मा, गोकशी में रहीस व अटरिया निवासी आमिर शाह की हिस्ट्रीशीट खोली है। फरीदपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में अय्युब, इशरार उर्फ इरशाद, रिहान, बबलू, शमशाद, राजखान, मादक पदार्थ तस्करी में हसमत, मोहम्मद शेर, अमन उर्फ सैय्यद, अजय और विवेक यादव की हिस्ट्रीशीट खोली है।
भुता पुलिस ने जानलेवा हमले में गजनेरा निवासी पवन, खरदाह निवासी सिपिन व गौरव की हिस्ट्रीशीट खोली है। भुता पुलिस ने केशरपुर निवासी अमन की भी हिस्ट्रीशीट खोल दी है। बहेड़ी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में इस्लामनगर के सद्दाम हुसैन, शेखूपुर निवासी दानिश उर्फ बाबा, सिगोटिया निवासी प्रमोद कुमार, पशु क्रूरता में टांडा निवासी नासिर की हिस्ट्रीशीट खोली है।
देवरनियां पुलिस ने रिछा बाजार निवासी मुकीम की हिस्ट्रीशीट खोली है। शेरगढ़ पुलिस ने हत्या के आरोपी बरीपुरा के सोमू खान की हिस्ट्रीशीट खोली है। भोजीपुरा पुलिस ने गोकशी में मौलागढ़ निवासी राजू कुरैशी, धौराटांडा वार्ड नंबर 6 निवासी शकील अहमद की हिस्ट्रीशीट खोली है। मीरगंज पुलिस ने हत्यारोपी रईया नगला निवासी इशरत उर्फ बब्बू, मादक पदार्थ तस्करी में गुलड़िया निवासी प्रेमपाल, छत्रपाल और सुलेमान की हिस्ट्रीशीट खोली है। मीरगंज पुलिस ने पहुंचा खुर्द निवासी अमन रंधावा की भी हिस्ट्रीशीट खोली है।
वर्जन :
इन सभी की हिस्ट्रीशीट खोलकर निगरानी की जा रही है। सभी अपराधियों के लिए पुलिस खास कोड जारी करेगी जिससे अपराधियों को चिह्नित करने में पुलिस के लिए आसानी होगी। पुराने व अभ्यस्त हिस्ट्रीशीटर भी निगरानी के दायरे में हैं। - अनुराग आर्य, एसएसपी
-- -
हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर खुद हिस्ट्रीशीटर बना नितिन
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने अजय वाल्मीकि हत्याकांड के आरोपी पर शिकंजा कसा है। 2023 में बारादरी क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर अजय वाल्मीकि की हत्या कर दी गई थी। अजय वाल्मीकि हत्याकांड में गंगापुर का नितिन भी जेल गया था। 2025 में नितिन पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई थी। अब हिस्ट्रीशीटर की हत्या करने वाले नितिन की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है।