फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   History sheets opened for 12 individuals, including dismissed constable Surkesh.

Bareilly News: बर्खास्त सिपाही सुरकेश समेत 12 की खुली हिस्ट्रीशीट

Mon, 15 Jun 2026 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
History sheets opened for 12 individuals, including dismissed constable Surkesh.
बरेली। पुलिस ने अब चंदौली से बर्खास्त सिपाही सुरकेश शर्मा सहित 12 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। सुरकेश भमोरा थाना क्षेत्र के लंगुरा गांव का मूल निवासी है। उसके खिलाफ बरेली समेत दूसरे जिलों में दुष्कर्म, जानलेवा हमले, रंगदारी मांगने, मारपीट आदि के कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं। बरेली पुलिस की रिपोर्ट पर चंदौली के एसपी पहले ही उसे बर्खास्त कर चुके हैं।
विज्ञापन

डकैती के मामले में लंगुरा गांव के ही निवासी धर्मेंद्र की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। भमोरा पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में चंदौआ निवासी मैकूलाल उर्फ माइकल, क्यूना शादीपुर निवासी नूरहसन की हिस्ट्रीशीट खोली है। देवरनियां पुलिस ने गोकशी के आरोपी रिछा के मोहल्ला मस्तान निवासी विकार अहमद, रिछा के ही मोहल्ला इस्लामनगर निवासी महताब, मुड़िया जागीर निवासी चंदा, डांडी हमीर निवासी उस्मान शाह उर्फ राजा की हिस्ट्रीशीट खोल दी है।
विज्ञापन

किला पुलिस ने गोकशी में सुर्खा चौधरी तालाब निवासी आबिद उर्फ बाबू, राशिद की हिस्ट्रीशीट खोलकर निगरानी बढ़ाई है। सीबीगंज पुलिस ने गोकशी के मामले में तिलियापुर निवासी रहीस और अलीगंज पुलिस ने गोकशी व हत्या की कोशिश के मामले में नकटपुर निवासी राजवीर सिंह की हिस्ट्रीशीट खोली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
भयमुक्त वातावरण बनाने के लिए अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस विभाग में रहकर भी अपराधी मानसिकता से काम करने वाले सिपाही को भी इसी दायरे में लिया गया है। इन सभी अपराधियों की निगरानी बढ़ा दी गई है। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed