{"_id":"67514a6760b1bb1bcf08dbf5","slug":"history-sheeter-of-extortion-at-the-behest-of-daroga-in-bareilly-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चौकी इंचार्ज की शह पर वसूली करने का आरोप, हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चौकी इंचार्ज की शह पर वसूली करने का आरोप, हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 05 Dec 2024 12:08 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:08 PM IST
सार
बरेली में एक चौकी इंचार्ज पर हिस्ट्रीशीटर को शह देने का आरोप लगा है। इसी दम पर हिस्ट्रीशीटर रंगदारी वसूलता है। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में आजमनगर के लतीफ कुरैशी ने सीएम से शिकायत कर आरोप लगाया है कि कोतवाली क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर शाका चौकी इंचार्ज की शह पर रंगदारी वसूलता है। रंगदारी में से चौकी इंचार्ज को भी हिस्सा देता है। कोतवाली पुलिस ने शाका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
लतीफ कुरैशी ने बताया कि चार नवंबर को हिस्ट्रीशीटर शाका घर में घुस आया और तोड़फोड़ करने लगा। महिलाओं के साथ अभद्रता भी की। उनके सीने पर तमंचा सटाकर फायर झोंका, लेकिन वह मिस हो गया। शोर सुनकर पड़ोसी जुटे तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। उस पर हत्या, लूट, डकैती के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
शिकायत पर भी उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। अब सीएम से शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है। सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली जाती है, वैसे चौकी प्रभारी पर लगाए गए आरोप सही नहीं हैं।
विज्ञापन