फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   History sheeter occupies school land, demands action

Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर ने स्कूल की भूमि पर किया कब्जा, कार्रवाई की मांग

Tue, 23 Jul 2024 06:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
History sheeter occupies school land, demands action
बरेली। तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सोमवार को दो बहनें पहुंची। उन्होंने बीते दिनों पुलिस मुठभेड़ में जख्मी हुए हिस्ट्रीशीटर ललित सक्सेना पर स्कूल की भूमि कब्जाकर उसे बेचने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

साथ ही, अधिकारियों से भूमि को कब्जा मुक्त कराकर उन्हें दिलाने की मांग की। एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने कोतवाली इंस्पेक्टर को प्रकरण की जांच सौंपकर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही, संबंधित कार्रवाई से अवगत कराने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन

मठ चौकी निवासी दीपिका, नीता रानी दोनों बहने हैं। इनका आरोप था कि उन्होंने मठ लक्ष्मीपुर में 729 वर्ग गज भूमि खरीदकर स्कूल का निर्माण कराया था। जिसका बैनामा वर्ष 1986 में हो चुका है। वर्ष 1988 में ललित सक्सेना ने अपने साथियों के सहयोग से चहारदीवारी तोड़ दी। स्कूल का सारा सामान तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि यह लोग बीते दिनों पीलीभीत बाइपास पर हुए गैंगवार के आरोपियों के भी साथ भी काम करते हैं। उन्होंने मामले की जांच कराकर उनके स्कूल की भूमि को वापस कराने की मांग की है ताकि वे जीवनयापन के लिए फिर से संबंधित भूमि पर कोई कार्य कर सकें।


बिजली मीटर बदलवाने, रास्ता खुलवाने की मांग
संजयनगर निवासी दीपक का आरोप था कि पिता के नाम से बिजली कनेक्शन का मीटर कई दिनों से खराब है। जिसे बदलवाने के लिए कई बार संपर्क किया पर अब तक मीटर नहीं बदला। इस पर प्रभारी अधिकारी ने एसडीई को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा रास्ता खुलवाने, पैमाइश आदि से संबंधित 37 प्रार्थनापत्र रहे। जिन्हें समाधान के लिए संबंधित अफसरों को भेजा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed