फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   history sheeter friend saved his life by entering the police station in bareilly

बरेली में हिस्ट्रीशीटर की हत्या: दोस्त की मौत से खौफ में लकी, थाने में घुसकर बचाई अपनी जान; बताई आंखों देखी

Sun, 16 Jul 2023 12:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Jul 2023 12:43 PM IST
सार

Bareilly Crime News Today : लकी ने बताया कि गनीमत रही जो तीन मिनट के अंदर ही पुलिस निकल आई। तब हमलावर फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। लकी ने बताया कि करीब पांच मिनट का वक्त ऐसा गुजरा जो उसे पूरी जिंदगी याद रहेगा।

विज्ञापन
history sheeter friend saved his life by entering the police station in bareilly
मृतक अजय के दोस्त लकी ने बताई आंखों देखी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में प्रेमनगर थाने के पास शनिवार रात हुई हिस्ट्रीशीटर अजय की हत्या का चश्मदीद दोस्त लकी भी सहमा हुआ है। उसने बताया कि हमलावरों ने उसे भी निशाना बनाया था, लेकिन किस्मत से वह बच गया।

विज्ञापन


लकी ने बताया कि दोनों डीडीपुरम में एक दोस्त से मिलने जा रहे थे। बाइक अजय ही चला रहा था, वह पीछे बैठा था। थाने के पास से गुजरते वक्त उनकी बाइक के पीछे दूसरी बाइक आई। उसने देखा कि बाइक पर गंगापुर निवासी जगमोहन उर्फ तन्नू, लाले और विनय सवार थे। उन्होंने बाइक सटाकर अजय के कान के पास गोली मार दी। इससे अजय चीखते हुए गिरा तो बाइक भी असंतुलित हो गई। वह भी गिर पड़ा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में हिस्ट्रीशीटर की हत्या: हमलावरों ने कनपटी में मारी गोली, थाने के पास हुई वारदात; एक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

history sheeter friend saved his life by entering the police station in bareilly
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

लकी ने बताया कि आरोपियों की बाइक भी गिर पड़ी और उस पर से विनय नाले में गिर गया। वह तब समझ नहीं पाया था कि अजय को गोली लग चुकी है। वह विनय को पकड़ने लगा। आरोप लगाया कि तीनों हमलावरों के पास तमंचे थे। बाकी दोनों ने फिर तमंचे लोड करके फायर किए। उसे लगा कि अजय को दूसरा फायर भी लग गया। तब तक उसके होश उड़ चुके थे। उसने नीचे झुककर फायर बचाया और चिल्लाते हुआ प्रेमनगर थाने में भागा।

history sheeter friend saved his life by entering the police station in bareilly
मृतक के रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
लकी ने बताया कि गनीमत रही जो तीन मिनट के अंदर ही पुलिस निकल आई। तब लाले और तन्नू फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने विनय को पकड़ लिया। लकी ने बताया कि करीब पांच मिनट का वक्त ऐसा गुजरा जो उसे पूरी जिंदगी याद रहेगा। वह जिंदा है, ये बड़ी बात है। गोली उसके करीब से निकल गई और उसके दोस्त की जान चली गई। उसने बताया कि बायें कान से उसे अभी तक सही से सुनाई नहीं दे रहा है।

history sheeter friend saved his life by entering the police station in bareilly
अजय का दोस्त लकी - फोटो : अमर उजाला
चेन स्नेचिंग व रंगदारी की कराई थी रिपोर्ट 
लकी ने आरोप लगाया कि 22 मई की रात फर्जी घटना दिखाते हुए प्रेमनगर थाने में उसके और अजय के खिलाफ चेन स्नेचिंग व रंगदारी की रिपोर्ट कराई गई थी। वह दोनों माहभर पहले जमानत पर छूटे थे। तभी से आरोपी उनकी तलाश में थे।

लकी ने बताया कि जगमोहन उर्फ तन्नू ने क्रिस्टल बार में फर्जी तरीके से घटना दिखाई थी। प्रेमनगर पुलिस से उसकी दोस्ती थी, इसलिए तुरंत रिपोर्ट भी दर्ज हो गई। तन्नू ने दिखाया था वह लोग बार में बैठे थे तभी अजय और लकी के साथ ही उनका दोस्त अर्जुन वाल्मीकि मौके पर आए। उनसे शराब पीने के लिए दो हजार की रंगदारी मांगी। मना करने पर उसकी चेन खींच ले गए। इस मामले में दूसरे ही दिन पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed