फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   History sheet opened against 11 miscreants including seven from Bhojipura

Bareilly News: जिले में 11 बदमाशों पर कसा शिकंजा, पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट

Sat, 19 Apr 2025 04:51 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 19 Apr 2025 04:51 PM IST
सार

भोजीपुरा क्षेत्र के सात समेत 11 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खुल गई है। एसएसपी ने बताया कि इन सभी की निगरानी की जा रही है। इनमें से कुछ जेल में हैं। बाकी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
History sheet opened against 11 miscreants including seven from Bhojipura
भोजीपुरा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में संगीन आपराधिक वारदात में शामिल 11 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इनमें भोजीपुरा थाना क्षेत्र के सर्वाधिक सात बदमाश शामिल हैं। इनमें से चार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हैं। सूची में शामिल आंवला के तीन बदमाशों के खिलाफ हत्या, लूट व चोरी के मामले दर्ज हैं। बारादरी थाना क्षेत्र के बदमाश राजू खान की हिस्ट्रीशीट खोली गई है, उस पर डकैती के आठ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


भोजीपुरा थाना क्षेत्र के शराफत और रजत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के 14-14 मामले दर्ज हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि हिस्ट्रीशीट खोलकर इन सभी की निगरानी की जा रही है। इनमें से कुछ जेल में हैं। बाकी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


ये हैं नए हिस्ट्रीशीटर
थाना भोजीपुरा : गांव सैदपुर चुन्नीलाल निवासी ताहिर, शराफत अली, हनीस खां उर्फ अनीस खां, कंचनपुर निवासी रजत उर्फ गुलचम (मादक पदार्थ तस्करी), मुढि़या हाफिज निवासी लालाराम, धौराटांडा वार्ड नंबर 10 निवासी खतीब उर्फ रहमान (अवैध तमंचा फैक्टरी), भैरपुरा खजुरिया निवासी अजहर उर्फ चांद (चोरी)।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना आंवला : गांव भीमलौर रसूलपुर निवासी रविन्द्र यादव (लूट), यादव वाली पुलिया मोहल्ला बजरिया निवासी राहुल यादव (चोरी), ग्वाल टोली पक्का कटरा निवासी बब्बन अली (हत्या)।
थाना बारादरी : जोगी नवादा निवासी राजू खान (डकैती)।
सबसे अधिक भोजीपुरा के बदमाश, आंवला थाना क्षेत्र के तीन और बारादरी का एक अपराधी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed