फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   History sheet of five criminals including smuggler Zakir Ruhani opened

Bareilly News: तस्कर जाकिर रुहानी समेत पांच शातिरों की खुली हिस्ट्रीशीट

Sat, 26 Apr 2025 02:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 26 Apr 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
History sheet of five criminals including smuggler Zakir Ruhani opened
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। जिन स्मैक तस्करों की तलाश में उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले के एसएसपी ने भारी भरकम टीम के साथ दबिश दी थी, अब उन पर बरेली पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने जाकिर रुहानी समेत चार मादक पदार्थ तस्करों व एक अन्य अपराधी की हिस्ट्रीशीट खोली है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला वार्ड 10 निवासी शकील पर स्मैक तस्करी के दो मामले दर्ज हैं। यह कुख्यात स्मैक तस्कर अनवर लंगड़ा का चचेरा भाई है। फिलहाल यह दिखावे के लिए गल्ला, परचून का धंधा भी कर रहा है। मोहल्ला अंसारी वार्ड 9 निवासी जाकिर उर्फ रूहानी स्मैक तस्करी में छह बार जेल जा चुका है। रुद्रपुर एसएसपी ने इसके यहां भी दबिश दी थी।
विज्ञापन

मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी राजू शर्मा ने एक पुलिसकर्मी का सहारा लेकर कई साल पहले रंगदारी वसूलने के लिए मुख्य बाजार में हवाई फायर किए थे। रंगदारी और चोरी के मामले में कई बार जेल गया है। छह माह पहले एक महिला की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में नामजद होकर जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव पिपरिया निवासी संजीव सिंह लूट, डकैती, चोरी के 19 मुकदमे दर्ज हैं। पिछले वर्ष लूट में नामजद होने के बाद से जेल में बंद है। बल्लिया फरीदापुर निवासी संजीव कुमार स्मैक तस्करी में कई बार जेल गया है। यह कई साल से ट्रक चालक के तौर पर भी काम करके धंधे को बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed