फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   History- Jagpal caught

हिस्ट्रीशीटर जगपाल पकड़ा गया

Thu, 29 Oct 2015 02:09 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 29 Oct 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
History- Jagpal caught
बरेली। सिपाही अनिरुद्ध के हत्यारोपी बबलू पर जानलेवा हमला करने वाले बभिया के हिस्ट्रीशीटर जगपाल यादव को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास तमंचा भी बरामद हुआ है।  उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र में खनन के कारोबार में खलल डालने पर सिपाही अनिरुद्ध के हत्यारोपी बबलू पर बभिया में 14 अक्तूबर को फायरिंग की गई थी। आरोप था कि खनन का कारोबार करने वाले हिस्ट्रीशीटर जगपाल यादव ने बबलू पर फायरिंग की। इस पर जगपाल और उसके दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस को पता चला कि बृहस्पतिवार को क्यारा ब्लाक में होने वाले पंचायत चुनाव में हिस्ट्रीशीटर गड़बड़ी फैला सकता है। इस पर बुधवार को इंस्पेक्टर कैंट एसएन सिंह यादव, बभिया चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह राणा ने पुलिस टीम के साथ जगपाल के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन


सिपाही के हत्यारोपी राजीव को भ पकड़ा
बभिया चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि सिपाही अनिरुद्ध के हत्यारोपी राजीव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से भी एक तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यारा का हिस्ट्रीशीटर जंक्शन से धरा गया   
कैंट क्षेत्र के गांव क्यारा निवासी हिस्ट्रीशीटर सुनील उर्फ चिकना को जीआरपी ने बुधवार सुबह साढ़े सात बजे जंक्शन पर रिजर्वेशन काउंटर से गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी थाने के कार्यवाहक एसओ राजेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर काउंटर पर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खड़ा था। चेकिंग के दौरान उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed