{"_id":"687ee391a274200aed016105","slug":"hindu-yuva-vahini-workers-furious-over-delivery-of-non-vegetarian-food-during-saavan-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सावन में मांसाहार की ऑनलाइन डिलीवरी... भड़के हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सावन में मांसाहार की ऑनलाइन डिलीवरी... भड़के हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
Tue, 22 Jul 2025 07:42 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 22 Jul 2025 07:42 AM IST
सार
सावन में नॉनवेज पिज्जा की डिलीवरी पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हंगामा किया। नामचीन कंपनी के रेस्टोरेंट के प्रबंधक को बुलाया विरोध जताया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विस्तार
सावन माह में नामचीन कंपनी ऑनलाइन मांसाहार उपलब्ध करा रही है। बरेली में हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने अपने ही कार्यकर्ता से मांसाहारी पिज्जा ऑर्डर कराया तो कंपनी का कर्मचारी डिलीवरी लेकर पहुंच गया। इस पर पदाधिकारियों ने हंगामा करके विरोध जताया।
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष सर्वेश सिंह ठाकुर ने बताया कि उनके संगठन के पदाधिकारी शिवांश ठाकुर आदि ने मॉल व अन्य स्थानों पर नामचीन कंपनियों के रेस्टोरेंट पर पहले ही नोटिस देकर चेतावनी दी थी कि सावन के सोमवार पर कम से कम मांस की डिलीवरी बंद रखें। इसके बावजूद एक रेस्टोरेंट से डिलीवरी जारी रही।
विज्ञापन
संगठन के एक कार्यकर्ता ने ऑनलाइन मांसाहारी पिज्जा ऑर्डर किया। डिलीवरी मैन रोहित देवल प्रभा सिनेमा के पास से उसे लेकर पहुंच गया। उन लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। साथ ही कंपनी के रेस्टोरेंट के स्थानीय प्रबंधक को बुलाकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन