{"_id":"5d7d558b8ebc3e013371be1a","slug":"hindi-divas-bareilly-news-bly3761777157","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी दिवस: कानों से दिल में उतरती है मातृभाषा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी दिवस: कानों से दिल में उतरती है मातृभाषा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ‘निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल..’ भारतेंदु हरिश्चंद्र का हिंदी के लिए यह कथन आज भी प्रासंगिक है। क्योंकि यह महज शब्द नहीं बल्कि भाव हैं। विडंबना है कि हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा मिलने के बाद भी उसे वह स्थान नहीं मिल सका है, जहां उसे होना चाहिए। यही वजह है कि हर साल संकल्प लेकर हिंदी का प्रयोग करने का संकल्प लेना पड़ रहा है। कुछ इन्हीं भावों के साथ शनिवार को हिंदी दिवस के अवसर पर शहर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए और लोगों ने हिंदी के प्रयोग का संकल्प लिया।
हिंदी दिवस पर तृतीय बटालियन भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में एक सितंबर से चल रहे हिंदी पखवाड़ा का शनिवार को समापन हुआ। उप कमांडेंट कुलदीप सिंह गोसाईं ने बटालियन के सभी पदाधिकारियों को सरकारी कार्य को हिंदी में करने की लिए प्रोत्साहित किया। वहीं, हिंदी पखवाड़ा में आयोजित हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नगद पुरस्कार और प्रमाण पत्र से नवाजा। इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली सेंट्रल की ओर से इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. वंदना शर्मा ने विजेताओं को सम्मान से नवाजा। प्रिंसिपल चमन जहां ने क्लब के कार्यक्रम को सराहा। आर्य पुत्री इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता हुई और विजेता को प्रिंसिपल दीप्ती ने सभी को सम्मानित किया। श्री विष्णु बाल सदन जूनियर हाईस्कूल में सूरदास, कबीरदास, तुलसीदास के दोहे और चौपाई प्रतियोगिता में विजेता हरीश, पूर्णिमा और कनक राजपूत को प्रबंधक प्रेम शंकर अग्रवाल, प्रधानाचार्य मंजू खत्री, सुधीर अग्रवाल, संजय गोयल, जुगल किशोर साबू ने सम्मानित किया। मानव सेवा क्लब की ओर से रोटरी भवन में व्यंगकार डॉ. आलोक को सम्मानित किया गया। नसा सूरज संस्था ने टिबरीनाथ सांग्वेद विद्यालय में कवि आनंद गौतम को सम्मानित किया। शब्दांन संस्था ने कवि सम्मेलन का आयोजन बिहारीपुर केंद्रीय कार्यालय में किया।
बच्चों की दिखी सृजनात्मकता
प्राइमरी स्कूल लखौरा में हिंदी दिवस पर कक्षा चार और पांच के छात्र/छात्राओं ने कई विधाओं पर सृजनात्मकता का परिचय देते हुए दिए गए शब्दों से स्वरचित कविता का निर्माण और चित्र बनाए। वहीं, कक्षा एक के नन्हे/मुन्ने बच्चों ने हिंदी की रंग/बिरंगी दुनिया को जाना और रंगों से अपने नाम का प्रथम अक्षर लिखा। इसके बाद मध्य भाषा पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। जिसमें बच्चों ने हिंदी के विभिन्न पक्षों पर बेबाकी से अपनी राय रखी। कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीता जोशी के निर्देशन और अध्यापिका शालू सिंह चौधरी के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों के पेरेंट्स भी मौजूद रहे। विजेता रहे बच्चों को उनके पेरेंट्स ने पुरस्कार प्रदान किया।