फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hijras clashed with each other for asking for Neg, two injured

नेग मांगने को लेकर आपस में भिड़े हिजड़े, दो घायल

Wed, 15 Dec 2021 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Hijras clashed with each other for asking for Neg, two injured
थाना बारादरी के बाहर हंगामा करते किन्नर।
बारादरी थाने के सामने किया हंगामा, पुलिस ने एक पक्ष के खिलाफ लिखी रिपोर्ट
विज्ञापन

बरेली। नेग मांगने को लेकर मंगलवार को ग्रीन पार्क में हिजड़ों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के दो हिजड़े घायल हो गए। एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पक्ष ने बारादरी थाने के बाहर हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने उनकी तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली।

आरती ने बताया कि ग्रीन पार्क कालोनी में वह सालों से नेग मांगती आ रही हैं। यह उन्हीं का इलाका है। पिछले कई दिनों से दूसरे हिजड़े इस इलाके में आकर चोरी छिपे नेग ले जा रहे थे। मंगलवार को आरती ग्रीन पार्क कालोनी में जब नेग मांग रही थी इसी दौरान दूसरे गुट के हिजड़े सनम, अरशद और बिलाल आ गए। नेग को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरती का कहना है कि दूसरे पक्ष ने उसपर और उसके गुरु हनिया पर हमला कर दिया। पिस्टल निकाल ली। हमले में हनिया के काफी चोटें आई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी तरह आरती और उसकी गुरु हनिया वहां से बचकर भागे। जानकारी होने पर आरती के साथी इकट्ठा हो गए। उन्होंने बारादरी थाने के बाहर हंगामा किया। बारादरी पुलिस ने आरती से तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed