फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Highway will be widened, journey from Bareilly to Mathura will be easy

Bareilly News: हाईवे का होगा चौड़ीकरण, आसान होगा बरेली से मथुरा तक का सफर

Sat, 21 Sep 2024 06:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Highway will be widened, journey from Bareilly to Mathura will be easy
जिले के 13 गांव से होकर निकलेगा एनएचएआई 530-बी, चौथे चरण में चंदननगर गांव से शुरू होगा काम
विज्ञापन


बरेली। मथुरा-बरेली हाईवे टू से फोरलेन होगा। इसके बाद बरेली से मथुरा तक का सफर चार से पांच घंटे में पूरा हो सकेगा। अभी छह-सात घंटे लग जाते हैं। बरेली से बदायूं तक चौथे चरण में चौड़ीकरण होना है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की तैयारी है। एनएचएआई मुख्यालय से वित्तीय स्वीकृति जारी होते ही काम शुरू हो जाएगा।
चौड़ीकरण के लिए एलाइनमेंट तय हो गया है। बरेली से बदायूं के चंदननगर तक हाईवे का चौड़ीकरण चौथे चरण में प्रस्तावित है। इसके लिए बदायूं के चंदननगर, रहमा, मलगांव, डुमैरा, उझौली, बिनावर, बाकरपुर खंडहर, कुतु़बपुर थरा, घटपुरी, मलिकपुर, रसूलपुर पुठी, ढकिया, करतौली में जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। बरेली के बीस गांवों में जमीन का अधिग्रहण होना है। जिन किसानों की जमीन ली जानी है, उनके नाम प्रकाशित हो चुके हैं। अब मुआवजा देकर जमीन का कब्जा लिया जाना है। पहले चरण में मथुरा से हाथरस, दूसरे चरण में हाथरस से कासगंज, तीसरे चरण में कासगंज से बदायूं तक काम होना है। तीसरे चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही चौथे चरण का काम शुरू होगा।
विज्ञापन


विकास को मिलेगी रफ्तार
इस हाईवे के चौड़ीकरण से बदायूं और बरेली जिले के विकास को रफ्तार मिलेगी। दोनों जिलों के जिन गांवों में अधिग्रहण किया जाना है, वहां जमीन के दाम बढ़ने शुरू हो गए हैं। हाईवे बनने से इन गांवों के लोगों की आय भी बढ़ेगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



--

चौथे चरण में बदायूं से बरेली के बीच में काम होगा। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही भूमि अधिग्रहण शुरू किया जाएगा। - उत्कर्ष शुक्ला, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed