{"_id":"6106eea38ebc3e8404728d0a","slug":"highway-road-in-the-air-accident-can-happen-anytime-bareilly-news-bly4549877116","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा में हाइवे की सड़क, कभी भी हो सकता है हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा में हाइवे की सड़क, कभी भी हो सकता है हादसा
विज्ञापन
जर्जर हालत में बरेली सीतापुर हाईवे।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली-सीतापुर फोरलेन पर किनारे सड़क के नीचे से निकलना शुरू हो गई मिट्टी
विज्ञापन
बरेली। बरेली-सीतापुर फोरलेन से गुजरते समय ध्यान से निकलने की जरूरत है। पिछली साल की तरह इस बार भी बारिश में बाईपास किनारे की मिट्टी पानी में बह गई जिससे सड़क धंसने लगी है। फ ोरलेन बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही खूब होती है, इसलिए कभी भी दरकी हुई सड़क पर हादसा हो सकता है।
बरेली-सीतापुर हाइवे पर जगह-जगह का अधूरा निर्माण राहगीरों के लिए मुसीबतों का जड़ बना हुआ है। पिछली साल बारिश के दिनों में फ रीदपुर से गुजर रहे फ ोरलेन बाईपास किनारे की मिट्टी बह गई थी। जिससे सड़क धंसने लगी थी। उस समय एक तरफ लेन पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गर्ठ थी। एनएचआई की ओर से कहा गया था कि मिट्टी न बहे इसके लिए इंतजाम किए जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इस साल फिर बारिश में जगह-जगह से मिट्टी बहना शुरू हो गई है। इससे सड़क हवा में हो गई है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। एनएचआई डीपीएम आकांक्ष दीक्षित का कहना है कि ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं कि हाइवे पर जहां भी गड्ढे मिले उन्हें तत्काल भरा जाए। उनकी मरम्मत की जाए। बताया कि सभी जगह मरम्मत का काम चालू है।

लाइटों का अब तक नहीं हुई ठीक
बरेली। बरेली-सीतापुर हाइवे पर लाइटें ठीक नहीं है। बारिश में लाइटें न जलने की स्थिति में सफर और कठिन हो गया है। राहगीर टोल दे रहे हैं लेकिन अंधेरे में गुजरने को मजबूर है। ऐसे में कई छोटे बड़े गड्ढे भी दूर से नजर नहीं आते हैं और इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। एनएचआई अफसरों का कहना है कि लाइटें भी जल्द ठीक कराई जाएंगी।
विज्ञापन