{"_id":"5d4888c68ebc3e6d02395bc2","slug":"highway-bareilly-news-bly371363422","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायवर्जन खत्म, दिल्ली-आगरा हाईवे पर फिर दौड़ने लगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायवर्जन खत्म, दिल्ली-आगरा हाईवे पर फिर दौड़ने लगे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दिल्ली और आगरा हाईवे पर कांवड़ यात्रा की वजह से भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। सोमवार दोपहर बाद बारी वाहनों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया। अब आखिरी सोमवार के लिहाज से फिर डायवर्जन प्रभावी होगा।
शुक्रवार रात से ही दिल्ली दिशा में जाने वाले ट्रक और टैंकर हाईवे किनारे खड़े करा लिए गए थे। बसों और छोटे वाहनों को रास्ते बदलकर या धीमी गति से वनवे करके चलाया जा रहा था। इनमें से भी कई वाहनों का रूट रामपुर से बदलकर शाहबाद, बिलारी, संभल होकर दिल्ली किया गया था। वहीं, बदायूं होकर आगरा और मथुरा जाने वाले हैवी ट्रैफिक को भी रोका गया था। बसें भमोरा, आंवला होकर बदायूं जा रही थीं। कांवड़ियों की भीड़ छंटते ही सोमवार दोपहर बाद यातायात सुचारु करा दिया गया। बदायूं रोड पर बसें भी अपने पूर्व निर्धारित रूट से होकर जाने लगी हैं। इससे यात्रियों की परेशानी कम हुई है। एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार ने बताया कि शुक्रवार से फिर सोमवार तक डायवर्जन लागू किया जाएगा।