{"_id":"6ad14892bb55eea039036274","slug":"higher-education-officer-not-found-at-office-memorandum-pasted-on-the-gate-bareilly-news-c-4-bly1015-988680-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कार्यालय में नहीं मिले उच्च शिक्षा अधिकारी तो गेट पर चस्पा किया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कार्यालय में नहीं मिले उच्च शिक्षा अधिकारी तो गेट पर चस्पा किया ज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में असाइनमेंट न जांचने के मामले को लेकर उच्च शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में बृहस्पतिवार को एबीवीपी के पूर्व पदाधिकारी रजत मिश्रा व अन्य ज्ञापन देने पहुंचे। रजत मिश्रा ने बताया कि उच्च शिक्षा अधिकारी अनुपस्थित थे। लेखाधिकारी राजेश मिश्रा ने ज्ञापन लेने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कनिष्ठ अधिकारी को ज्ञापन सौंपने को कहा, लेकिन उन्होंने भी मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने गेट पर ज्ञापन चस्पा कर दिया।
रजत ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को प्राचार्य ओपी राय से भी मिले। असाइनमेंट न जांचने को लेकर शिक्षकों के निलंबन के मामले में बात रखी। कहा कि असाइनमेंट की जांच न होना एक गंभीर मामला रहा है, इससे लगभग 1000 छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
कॉलेज प्रशासन ने इस मामले में दोषी शिक्षकों को निलंबित किया लेकिन यह घटना कॉलेज की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाती है। उन्होंने शिक्षकों को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा अधिकारी का आरोप-कार्यालय में किया हंगामा
मामले में उच्च शिक्षा अधिकारी राजेश गोस्वामी ने बताया कि मेरे कार्यालय में आकर कुछ छात्रों ने हंगामा किया। इसकी शिकायत डीएम से करने के साथ ही पुलिस को भी जानकारी दी गई है।