फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   High tension line collided with the band, two teenagers who lifted the light died

Bareilly News: बैंड से टकराई हाईटेंशन लाइन, लाइट उठाने वाले दो किशोरों की मौत

Fri, 23 Jun 2023 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
High tension line collided with the band, two teenagers who lifted the light died
हाफिजगंज। थाना क्षेत्र के धमीपुर गांव में बृहस्पतिवार रात बरात चढ़त के दौरान हादसा हो गया। सामने से आई कार को रास्ता देते वक्त बैंड का ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। लाइट उठाकर ले जा रहे दो किशोरों की करंट लगने से मौत हो गई। तीन अन्य किशोर व बग्घी चालक गंभीर रूप से झुलस गए। बरेली के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन




धमीपुर निवासी रामपाल की बेटी की बरात इज्जतनगर थाने के मोरनिया गांव से आई थी। बरात के लिए हाफिजगंज के ही राजघाट से शहनाज बैंड को बुक किया गया था। रात 11 बजे बैंड की धुन पर थिरकते बराती दुल्हन के घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिया के संकरे रास्ते पर सामने से कार आ गई। कार को रास्ता देने के लिए बैंड को किनारे किया तो उसका ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे बैंड के साथ ही उस तार में भी तेज करंट उतर आया, जिसके सहारे लड़के लाइटें लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन


हादसे में बग्घी चालक नन्हेलाल के साथ ही लाइट उठाने वाले पांच किशोर झुलस गए। इन्हें एंबुलेंस से नवाबगंज सीएचसी भेजा गया। वहां सचिन पुत्र प्रेमशंकर को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे किशोर सचिन पुत्र सतीश को नवाबगंज के ही निजी अस्पताल में मृत घोषित किया गया। नन्हेलाल का नवाबगंज सीएचसी में इलाज चल रहा है। पवन, अनिल और सनी को बरेली रेफर किया गया है। नवाबगंज सीओ चमन सिंह चावड़ा, इंस्पेक्टर क्राइम विनोद मौके पर पहुंचे और घायलों के इलाज की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed