फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   high school student committed suicide when brother scolded her for talking to her boyfriend in Bareilly

Bareilly News: फोन पर प्रेमी से बात कर रही थी हाईस्कूल की छात्रा, तभी हुआ कुछ ऐसा कि दे दी जान

Thu, 13 Mar 2025 09:33 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Mar 2025 09:33 AM IST
सार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में हाईस्कूल की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। बताया गया कि छात्रा ने फोन पर प्रेमी से बात कर रही थी। यह देख भाई ने उसे डांट दिया था। 

विज्ञापन
high school student committed suicide when brother scolded her for talking to her boyfriend in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में प्रेमी से बात करते देख भाई ने डांट दिया तो नाराज छात्रा ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं, भाई ने आरोपी युवक के खिलाफ बहन की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी हाईस्कूल की छात्रा का उसके रिश्तेदार से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसका प्रेमी बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह लगातार उससे फोन पर बात करती थी। छात्रा के मां-बाप पंजाब में मजदूरी करते हैं। छात्रा अपने भाई बहनों के साथ गांव में घर पर रहती थी। उसका एक दिन पहले ही हाई स्कूल का अंतिम पेपर समाप्त हुआ था।
विज्ञापन


बुधवार को वह अपने प्रेमी से बात कर रही थी। तभी उसके भाई ने उसे देख लिया। भाई ने उसे डांट दिया, जिससे वह नाराज हो गई। डांट से नाराज छात्रा घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। फरीदपुर इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या की है। परिजनों के अनुसार वह रिश्तेदार से बात करती थी। भाई के डांटने पर उसने आत्महत्या की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा से संबंध बनाने का आरोपी डाल रहा था दबाव
छात्रा के भाई ने बताया कि आरोपी युवक बहन के साथ संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। बात न मानने पर उसका अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। इससे तंग आकर उसकी बहन ने जान दे दी। पुलिस ने भमोरा थाना क्षेत्र के गांव सहासा के मोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed