फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   High-mast lights will be installed at accident-prone locations.

Bareilly News: दुर्घटना संभावित स्थानों पर लगाई जाएंगी हाईमास्ट लाइटें

Wed, 26 Aug 2026 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
High-mast lights will be installed at accident-prone locations.
बरेली। औद्योगिक क्षेत्र में शाम ढलते ही छाने वाले अंधेरे के चलते होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू हुई है। दुर्घटना संभावित स्थानों का निरीक्षण कर हाईमास्ट लाइटें लगाने के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

फरीदपुर इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ एनएचएआई के संदीप ने औद्योगिक क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान दुर्घटना संभावित स्थानों को चिह्नित कर वहां स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट लगाने की जरूरत बताई। कहा, अंधेरा होने से कर्मचारियों, उद्यमियों, व्यापारियों और किसानों के साथ आम राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन

अंधेरे में दुर्घटना का खतरा भी रहता है। निरीक्षण के दौरान एसोसिएशन के रजत मल्होत्रा, सदस्य प्रदीप कठेरिया मौजूद रहे। एनएचएआई अधिकारी संदीप ने उद्यमियों को आश्वासन दिया कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा के लिए जल्द ही प्रकाश व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग बंधु की बैठक में उठा चुका है मुद्दा
एसोसिएशन अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था के लिए जिला उद्योग बंधु की बैठक समेत व्यक्तिगत स्तर पर अफसरों से समस्या साझा की गई थी। करीब साल भर से हो रही मांग पर अब एनएचएआई ने जल्द प्रकाश व्यवस्था का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed