फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   High Alert in Bareilly zone after Atiq Ashraf Murder

Atiq Ashraf Murder: प्रयागराज कांड के बाद बरेली जोन में अलर्ट, फोर्स के साथ पुलिस अफसरों ने किया पैदल मार्च

Sun, 16 Apr 2023 08:46 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Apr 2023 08:46 AM IST
सार

प्रयागराज में शनिवार रात माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद बरेली जोन में अलर्ट जारी कर दिया गया। रात में ही पुलिस अफसर सड़क पर उतरे और बाजार बंद करा दिए। 

विज्ञापन
High Alert in Bareilly zone after Atiq Ashraf Murder
फोर्स के साथ अफसरों ने किया शहर में भ्रमण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद माहौल खराब न हो, इसके मद्देनजर बरेली जोन में अलर्ट जारी किया गया है। बरेली में शनिवार रात पुलिस अफसर सड़कों पर उतर आए और बाजार बंद करा दिया। फोर्स के साथ पैदल मार्च किया। 

विज्ञापन


प्रयागराज से देर रात हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद चौराहों पर भीड़ जमा होने लगी थी। ईद से पहले सैलानी जैसे मिश्रित आबादी वाले बाजार आधी रात तक वैसे ही गुलजार रहते हैं। इस घटना के बाद लोग समूह में चौराहों और गलियों में खड़े होकर चर्चा करने लगे। इस बीच प्रदेशभर में अलर्ट लागू होने की सूचना आ गई। एडीजी की ओर से जोन और आईजी की ओर से रेंज स्तर पर पुलिस अधिकारियों को अलर्ट का निर्देश जारी किया गया।

विज्ञापन

पुलिस ने बंद कराए बाजार 

एसएसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर एसपी सिटी राहुल भाटी, एएसपी विक्रम दहिया और सीओ थ्री आशीष प्रताप सिंह सादा कपड़ों में ही फोर्स के साथ शहर में निकल पड़े। अधिकारियों के साथ मौजूद पुलिस ने सैलानी का बाजार बंद करा दिया। साथ ही दुकानदारों से घर जाने को कहा। दुकानों के आगे मजमा लगाए खड़े युवकों को घर भेज दिया गया। 
 

सड़कों से लेकर गलियों तक जाकर शहर के हालात का जायजा लिया। सभी तैनाती स्थलों पर पुलिस को सक्रियता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। सूत्रों के मुताबिक एसएसपी प्रभाकर चौधरी खुद सादा कपड़ों में शहर में घूमने निकले और अधिकारियों से फीडबैक लेकर सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा की।
विज्ञापन

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि शहर में माहौल बिल्कुल ठीक है। प्रयागराज की घटना की वजह से सतर्कता बढ़ा दी गई है। हालांकि किसी तरह की समस्या या शिकायत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed