{"_id":"679bddd835237345230d3b99","slug":"herd-of-animals-collided-with-bareilly-city-tanakpur-express-two-died-bareilly-news-c-4-lko1064-571286-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली सिटी-टनकपुर एक्सप्रेस से टकराया पशुओं का झुंड, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली सिटी-टनकपुर एक्सप्रेस से टकराया पशुओं का झुंड, दो की मौत
विज्ञापन
बिजौरिया स्टेशन के पास हादसा, 45 मिनट खड़ी रही ट्रेन
नवाबगंज। नवाबगंज के बिजौरिया स्टेशन के पास 75301 बरेली सिटी-टनकपुर एक्सप्रेस से पशुओं का झुंड टकरा गया। हादसे में दो पशुओं की मौत हो गई। इसके बाद ट्रेन के इंजन में तकननीकी खराबी आने के कारण ट्रेन 45 मिनट तक खड़ी रही।
बृहस्पतिवार सुबह 8:20 बजे बरेली सिटी-टनकपुर एक्सप्रेस सेंथल-बिजौरिया स्टेशन के बीच थी। इस दौरान ट्रैक पर पशुओं का झुंड आ गया। लोकों पायलट ने स्पीड कम करने के बाद कई बार हार्न दिया, लेकिन पशु ट्रैक से नहीं हटे। दो पशु ट्रेन के इंजन से टकरा गए। दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद इंजन के एक प्रेशर पाइप में खराबी आ गई। लोकों पायलट ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। बिजौरिया और सेंथल स्टेशन से स्टाफ मौके पर पहुंच गया। पशुओं के अवशेष हटाने के बाद ट्रैक साफ कराया गया। इसके बाद ट्रेन का प्रेशर पाइप ठीक किया गया। इस दौरान ट्रेन 45 मिनट तक खड़ी रही। हालांकि, हादसे के कारण अन्य ट्रेनों का आवागमन प्रभावित नहीं हुआ। संवाद