{"_id":"671449b32333cf329a0cfd47","slug":"helpline-number-issued-for-giving-information-about-gambling-betting-smuggling-and-miscreants-bareilly-news-c-4-bly1015-505053-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जुआ, सट्टा, तस्करी और बदमाशों की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जुआ, सट्टा, तस्करी और बदमाशों की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
विज्ञापन
बरेली। जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने नया प्रयोग किया है। उन्होंने मोबाइल नंबर 9917020009 जारी किया है। इस नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत कर सकेंगे।
एसएसपी ने बताया कि जुआ, सट्टा, पशु तस्करी, अवैध शस्त्र व कारतूस के संबंध में, अवैध शराब व मादक पदार्थों की बिक्री के संबंध में, इनामी बदमाशों की लोकेशन या अन्य गतिविधियों के बारे में लोग इस नंबर पर सूचनाएं दे सकेंगे। शिकायत के साथ साक्ष्य के तौर पर ऑडियो, वीडियो या दस्तावेज भेज सकते हैं।
एसएसपी सीधे इस नंबर को संचालित करने वाली पुलिस टीम से जुड़े रहेंगे और तथ्यात्मक शिकायतों पर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जो लोग पहचान खुलने के डर से अधिकारियों के पास या थाने नहीं जाना चाहते, उनके लिए भी सहूलियत दी गई है। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि वह इस हेल्पलाइन का उपयोग करें और अपराध व अपराधियों के बारे में निडर होकर सूचना दें। अमर उजाला ब्यूरो