फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Helper dies after being crushed by a bus at GRM school

Bareilly News: जीआरएम स्कूल में बस से कुचलकर हेल्पर की मौत

Fri, 18 Jul 2025 06:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Helper dies after being crushed by a bus at GRM school
बरेली/बिथरी चैनपुर। जीआरएम स्कूल परिसर में बस से कुचलकर हेल्पर की मौत हो गई। परिवार ने इसे सुनियोजित घटना बताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक्सीडेंट में मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव अटामांडा निवासी 26 वर्षीय सोनपाल जीआरएम स्कूल की डोहरा रोड शाखा की स्कूल बस के हेल्पर थे। पिता विद्याराम के मुताबिक उनका परिवार इज्जतनगर की अर्चना कॉलोनी में रहता है। बृहस्पतिवार सुबह बाकी दिनों की तरह सोनपाल स्कूल बस के साथ गया था। घंटेभर बाद स्कूल की ओर से सूचना दी गई कि परिसर में बस से उतरते समय पैर फिसलने से सोनपाल बस के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

----
हादसे में मौत की पुष्टि, पिता को साजिश का शक
- शाम के समय पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में एक्सीडेंट में मौत की पुष्टि हुई। इसके बावजूद परिवार को इस घटना में साजिश की बू आ रही है। पोस्टमाॅर्टम हाउस पर विद्याराम ने बताया कि उन्हें नहीं लगता कि लापरवाही से उनके बेटे सोनपाल की मौत हुई होगी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाए। कहा कि घटना के दिन बेटे को उसकी तय बस के बजाय दूसरी बस में ड्यूटी पर भेजा गया था। उन्हें आशंका है कि बेटे के साथ साजिश की गई है। हालांकि थाना प्रभारी सीपी शुक्ला ने बताया कि अभी तक परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला हादसे से मौत का पुष्ट हुआ है। कोई तहरीर आई तो जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

यह केवल एक दुर्घटना है। हादसे के तुरंत बाद ही एंबुलेंस को बुलाया लिया गया था। वहां लगे कैमरे को भी चेक कर लिया गया है और पुलिस को भी दे दिया गया है। - राजेश अग्रवाल, प्रबंधक जीआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed