फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Heavy vehicles will not enter the city during Urs e rizavi Bareilly

उर्स-ए-रजवी: बरेली में 10 से 12 सितंबर तक लागू रहेगा डायवर्जन प्लान, शहर में प्रवेश नहीं करेंगे भारी वाहन

Thu, 31 Aug 2023 10:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 31 Aug 2023 10:35 AM IST
सार

बरेली में आला हजरत का विश्व प्रसिद्ध तीन रोजा उर्स-ए-रजवी 10 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। उर्स में देश-विदेश से जायरीन आएंगे। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उर्स के दौरान शहर में डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। 

विज्ञापन
Heavy vehicles will not enter the city during Urs e rizavi Bareilly
दरगाह आला हजरत, बरेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में 10-12 सितंबर तक होने वाले उर्स-ए-रजवी (आला हजरत उर्स) के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए एसपी यातायात राममोहन सिंह ने वाहनों का डायवर्जन प्लान जारी किया है। इसके तहत 10 से 12 सितंबर तक भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। वाहनों की पार्किंग के लिए भी स्थान चिह्नित किए गए हैं। उर्स के दौरान सिर्फ जायरीन के भारी वाहन शहर में प्रवेश कर सकेंगे। 

विज्ञापन

इस तरह होगा वाहनों का डायवर्जन

  • मुरादाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से बड़ा बाईपास होकर नैनीताल, पीलीभीत, लखनऊ की ओर जाएंगे।
  • लखनऊ से आने वाले भारी वाहन रजऊ से बड़ा बाईपास होकर पीलीभीत, नैनीताल और दिल्ली की ओर जाएंगे।
  • रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत एवं शहर से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास, रजऊ से फरीदपुर, बुखारा मोड़, रामगंगा होकर निकलेंगे। इसी रास्ते से वापस आएंगे।
  • विज्ञापन
  • लखनऊ से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर से बुखारा मोड़, रामगंगा होकर जाएंगे। बदायूं से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन इसी मार्ग से गुजरेंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

ये होंगे डायवर्जन प्वॉइंट

  • झुमका तिराहा : यहां से भारी वाहन शहर के बजाय बड़ा बाईपास से निकलेंगे। 
  • इज्जतनगर रेलवे स्टेशन तिराहा : यहां से भी भारी वाहन बड़ा बाईपास होकर निकलेंगे।
  • डेलापीर तिराहा : यहां से कोई भारी वाहन शहर की ओर नहीं आएगा।
  • मिनी बाईपास तिराहा : भारी वाहनों को इज्जतनगर की ओर मोड़ दिया जाएगा। 
  • नैनीताल रोड बड़ा बाईपास : बिल्वा पुल के नीचे से कोई भारी वाहन शहर की ओर नहीं आएगा। 
  • विलय धाम : विलय धाम पुल के नीचे से कोई वाहन शहर की ओर नहीं आएगा।
  • रजऊ बाईपास : जीरो प्वाइंट से भारी वाहन ट्रांसपोर्ट नगर तक आ-जा सकेंगे।
  • चौकी चौराहा : सेटेलाइट से शहर में आने वाले वाहनों को बियावानी कोठी से लाल फाटक की ओर मोड़ दिया जाएगा।
  • सेटेलाइट तिराहा : यहां से कोई भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा।

यहां होंगे पार्किंग स्थल

जीआईसी, रेलवे मनोरंजन सदन, डीएवी कॉलेज अनाथालय, रेलवे यार्ड सुभाषनगर रोड, चौपुला चौराहा से थाना सुभाषनगर की ओर, विशप मंडल इंटर कॉलेज ग्राउंड, मैथोडिस्ट कॉलेज, आजाद इंटर कॉलेज श्यामगंज, पुरानी जिला जेल परिसर, पीलीभीत रोड कार बाजार, जेलर साहब का फार्म हाउस। इनके भर जाने पर चौपुला पुल पारकर करगैना, गन्ना मिल रोड व सेटेलाइट पर पार्किंग होगी। किला पुल से चौकी चौराहे के बीच 10 से 12 सितंबर तक कोई पार्किग नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed