Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Heavy vehicles pass through Bilpur crossing despite a ban, causing a traffic jam

Bareilly News: प्रतिबंध के बावजूद बिलपुर क्रॉसिंग से निकले भारी वाहन, लगा जाम

Tue, 17 Nov 2026 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles pass through Bilpur crossing despite a ban, causing a traffic jam
फतेहगंज पूर्वी। बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर प्रतिबंध के बावजूद भारी ट्रकों और लकड़ी से भरी ट्रॉलियों के निकलने से सोमवार को दोनों तरफ लंबा जाम लग गया, जिसमें एक एंबुलेंस भी फंस गई। पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया और अगले दिन से चालान से शिकंजा कसने की बात कही।
विज्ञापन

यह जाम रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य के चलते यातायात प्रतिबंधों के बावजूद लग रहा है। दिवाली से पहले रेलवे ने मरम्मत कार्य के लिए क्रॉसिंग को 18 दिन के लिए बंद किया था। इसके बाद आरओबी निर्माण कंपनी ने भी यातायात रोका था। हालांकि, दिवाली पर कर्मचारियों की छुट्टियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए चार पहिया वाहनों के लिए क्रॉसिंग खोली गई थी। बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित था, लेकिन इसके बावजूद वे निकल रहे हैं। इन पर कड़ाई नहीं होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इससे लोगों को पैदल चलने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

चालान कर करेंगे कार्रवाई : सीओ
सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि यहां से बड़े वाहनों के निकलने पर प्रतिबंध है। अब ऐसे वाहनों के चालान किए जाएंगे। सोमवार को जाम खुलने में करीब दो घंटे लगे, जिसके दौरान वाहन धीरे-धीरे निकल रहे थे। उसके बाद यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed